दिल्ली के उत्तम नगर में धू-धू कर जला विजय सेल्स शोरूम, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में स्थित एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काले धुएं के गुबार ने आसमान को पूरी तरह से ढक लिया, जिससे आसपास के रहने वाले लोगों में दहशत और अफरातफरी फैल गई। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
विजय सेल्स की पांच मंजिला इमारत में फैली आग
यह हादसा नजफगढ़ रोड पर मेट्रो पिलर संख्या 663 के पास बने प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक शोरूम 'विजय सेल्स' की बिल्डिंग में हुआ। करीब 350 वर्ग गज क्षेत्र में बने इस शोरूम के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपर की तीन मंजिलों में आग बेहद तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पूरा शोरूम धू-धूकर जलने लगा। शोरूम में रखे लाखों रुपये के महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान के जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है।
दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
दिल्ली फायर सर्विस को तड़के करीब 04:15 बजे इस घटना की सूचना मिली थी। शुरुआत में हालात को देखते हुए तीन दमकल गाड़ियों को भेजा गया था, लेकिन आग की गंभीरता और विकराल रूप को देखते हुए कुल 15 दमकल वाहनों को काम पर लगाया गया। दमकलकर्मियों की भारी मशक्कत के बाद सुबह करीब 6:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, जिसके बाद सुबह तक कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया।
कोई हताहत नहीं, कारणों की जांच जारी
दिल्ली फायर सर्विस के डिविजनल फायर अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने बताया कि यह एक इलेक्ट्रॉनिकल सामान का शोरूम है। 15 गाड़ियों की मदद से समय रहते आग को पूरी तरह बुझा लिया गया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में फिलहाल किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आग लगने की असली वजह क्या थी, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान