यूपी में मानसून मेहरबान! राजधानी समेत कई जिलों में बारिश, 24 जिलों के लिए चेतावनी
लखनऊ| लखनऊ में आज गुरुवार सुबह मानसून ने दस्तक दे दी है। तड़के से ही हो रही रिमझिम फुहारों ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों की उमस और चुभती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शहर में दिनभर रुक-रुक कर कई बार बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इससे पहले बुधवार को भी तराई समेत राज्य के कई हिस्सों में जोरदार मेघ बरसे। इस बारिश से अधिकांश जिलों के पारे में गिरावट आई है। अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर मानसून पूरी रफ्तार पकड़ते हुए पूरे उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा।
कहां कितनी हुई बारिश?
बीते बुधवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई:
-
बहराइच: 113 मिमी (सबसे ज्यादा)
-
बिजनौर: 95 मिमी
-
ललितपुर: 93 मिमी
-
बुलंदशहर: 72 मिमी
-
संभल और हमीरपुर: 65-65 मिमी
-
इसके अलावा वाराणसी, हरदोई और मुरादाबाद समेत कई अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम केंद्र के मुताबिक, आज बृहस्पतिवार को राज्य के 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं 28 जिलों में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (यलो अलर्ट):
बांदा,चित्रकूट,कौशांबी,प्रयागराज,सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली,भदोही,मुजफ्फरनगर,मेरठ,हापुड़, बुलंदशहर,बिजनौर,अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर,बरेली,पीलीभीत, संभल,बदायूं,हमीरपुर,महोबा,झांसी,और ललितपुर।
यहाँ बिजली गिरने और आंधी-तूफान की आशंका (ऑरेंज अलर्ट):
बांदा, चित्रकूट,कौशांबी,प्रयागराज,फतेहपुर,प्रतापगढ़,सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही,जौनपुर,गाजीपुर,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर, उन्नाव,रायबरेली,आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,औरैया,जालौन,हमीरपुर,महोबा,झांसी, और ललितपुर।
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का कंगना ने किया समर्थन, CJP विवाद पर दी प्रतिक्रिया
डायबिटीज कंट्रोल से लेकर दिल की सेहत तक, मखाना क्यों है सुपरफूड?
तंबाकू के धुएं से बढ़ता है आंखों की बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क
तेल की कीमतों में तेजी, अमेरिका-पाकिस्तान में बढ़े पेट्रोल के दाम
छात्रों से मुलाकात के बाद केजरीवाल का हमला, ‘लोकतंत्र में ऐसी कार्रवाई चिंताजनक’
HC का बड़ा फैसला, अब मेदांता अस्पताल में होगा सोनम वांगचुक का उपचार
रेड सी में हूती हमलों का असर, समुद्री व्यापार पर बढ़ा खतरा
पत्नी से तकरार के बाद युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज़ में आया 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक, इमरान हाशमी का इश्क फिर हुआ बयां
खरगे का बड़ा फैसला, जन्मदिन समारोह से दूरी; बोले- देश के मुद्दों पर ध्यान जरूरी