बारिश भी नहीं रोक सकी जागरूकता की मुहिम
रायपुर : लगातार हो रही बारिश के बावजूद सुकमा के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का उत्साह कम नहीं हुआ। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन तथा नीति आयोग के सहयोग से संचालित योजना जत्था अभियान गांव-गांव पहुंचकर शिक्षा, स्वास्थ्य और शासकीय योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को सुकमा विकासखंड की ग्राम पंचायत कोर्रा और ग्राम पंचायत सोना कूकानार के राऊतपारा में मॉडल साक्षरता कार्यक्रम एवं योजना जत्था का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी कर अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा साक्षरता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। योजना जत्था की टीम ने नाटक, संवाद और जनसंपर्क जैसे रोचक माध्यमों से सरकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया, जिससे लोगों ने सहजता से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। जिला प्रशासन का लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, और योजना जत्था इस दिशा में प्रभावी जनजागरूकता अभियान बनकर उभर रहा है।
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
'धुरंधर 3' का जिक्र कर गुरफतेह ने छात्र आंदोलन पर कही बड़ी बात, कई सितारों ने भी दिया साथ
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
एमआई लंदन के मुकाबले में रोहित शर्मा की मौजूदगी बनी आकर्षण का केंद्र, फैंस से की मुलाकात