तबाही का खौफनाक मंजर! 400 घर जलमग्न, 90 साल बाद आई भीषण बाढ़
बिलासपुर| बिलासपुर में हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। शहर के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। लोगों के घरों का राशन, दुकान का सामान, सरकारी चिकित्सा संस्थान और पेट्रोल पंप तक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने दशकों बाद तबाही का ऐसा मंजर देखा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को जलभराव वाले इलाकों में नाव का सहारा लेकर लोगों तक पहुँचना पड़ रहा है। पीड़ित अपनी बर्बादी का मुआवजा पाने के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, पिछले दो दिनों से प्रशासन द्वारा बिलासपुर संभाग के निवासियों को भारी बारिश को लेकर मोबाइल पर लगातार अलर्ट और सतर्क रहने की चेतावनी भेजी जा रही है।
400 से अधिक मकानों में भरा पानी
भारी बारिश के कारण 400 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है, जिसके चलते लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं। प्रभावित लोग अपने रिश्तेदारों के यहां या सुरक्षित ठिकानों की तलाश कर रहे हैं। घरों में 5 से 10 फीट तक पानी भरने से राशन, कपड़े, बिस्तर और बर्तन जैसे आवश्यक सामान पूरी तरह खराब हो गए हैं। कई कच्चे घर इस जलप्रलय में ढह गए हैं।
नेताओं के बयान पर भड़के लोग
इस संकट की घड़ी में जब बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के साथ खड़े होने की बात कही, तो लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर अधिकारियों व नेताओं के प्रति भारी आक्रोश देखा गया।
90 साल बाद देखा गया तबाही का मंजर
बिलासपुर के लोगों के लिए लगातार हो रही बारिश और घरों का जलमग्न होना सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग 90 साल बाद शहर ने इस तरह का भयावह मंजर झेला है। अब जनता की नजरें प्रशासन, कलेक्टर, कमिश्नर और मेयर जैसे जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इस आपदा से निपटने और आमजन को राहत पहुँचाने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।
नेनमारा हत्याकांड में इंसाफ, दोहरे हत्याकांड के दोषी को मिली मौत की सजा
MP में करोड़ों के अनाज घोटाले का खुलासा, छिंदवाड़ा में 44 लाख का गेहूं रिकॉर्ड में, गोदाम खाली
स्मार्ट मीटर जांच पर फीस का फैसला विवादों में, छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं ने उठाई आवाज
सरकारी दफ्तरों में अब बंगाली अनिवार्य, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम
शोएब अख्तर की मेसी-रोनाल्डो पर टिप्पणी से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग
संसद के बाहर बढ़ा तनाव, विजय चौक पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव
हिटमैन के बयान से थमी चर्चाएं? लॉर्ड्स में शतक के बाद रोहित ने भविष्य पर कही बड़ी बात
संसद सत्र से पहले बढ़ी सियासी हलचल, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा
ममता बनर्जी गुट को हाई कोर्ट से राहत नहीं, फ्रीज बैंक अकाउंट्स पर रोक बरकरार