भाई चमनजीत सिंघजी 'दिल्ली वाले' का गुरबाणी कीर्तन
नागपुर। जरीपटका स्थित श्री कलगीधर सत्संग मंडल में विश्वविख्यात सुप्रसिद्ध गुरबाणी कीर्तन प्रवचनकार भाई चमनजीत सिंघजी (दिल्ली वाले) दिनांक 14 जून शनिवार को दोपहर 3.30 बजे श्री कलगीधर सत्संग मंडल, जरीपटका में कीर्तन की हाजरी भरेंगे।
श्री कलगीधर सत्संग मंडल में कार्यक्रम का आरंभ गुरबाणी कीर्तनकार दादा माधवदास ममतानी (वकील साहिब) श्री जपुजी साहिब व श्री सुखमनी साहिब के सामुहिक पाठ व शब्द कीर्तन से करेंगे। तत्पश्चात शाम 5 भाई चमनजीत सिंघजी 'लाल' अपनी अद्भुत ओजस्वी वाणी में गुरबाणी कीर्तन की हाजरी भरेंगे।
भाई चमनजीत सिंघजी 'लाल' पिछले कई वर्षों से देश-विदेशों में अपनी मधुर वाणी में लोगों को गुरबाणी का लाभ दे रहे हैं। इनके गुरबाणी कीर्तन प्रवचन नियमित रुप से लश्कारा, आस्था, अल्फा पंजाबी इत्यादि चैनलों में प्रसारित होते हैं।
श्री कलगीधर सत्संग मंडल के संयोजक दादा अधि. माधवदास ममतानी ने सभी गुरबाणी प्रेमियों व धार्मिक नागरिकों से गुरबाणी कीर्तन प्रवचन का अत्याधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभउठाने की विनम्र अपील की है।
11 बजे तक 40% मतदान, भारतीय जनता पार्टी-तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में झड़प
मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, बोले- भारी संख्या में पहुंचे मतदाता
ईरान की दो-टूक: अमेरिका-इज़रायल माने तो होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोल देंगे
रूफटॉप सोलर से चमका लखनऊ, घर-घर बन रहे मिनी पावर प्लांट
लखनऊ में अर्बन डेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार, LDA की नई पहल
काशी में आस्था का संगम: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन
गंगा एक्सप्रेसवे से 5700 युवाओं को रोजगार, यूपी में बढ़ेगा रोजगार का दायरा
ED रेड में लाखों कैश और किलो भर चांदी बरामद, हड़कंप मचा
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप