स्वदेशी को बढ़ाना है, व्यापारिक जुटान ने किया शंखनाद
नागपुर, 17 सितंबर.दो दिनों से नागपुर में चल रहे राष्ट्रीय व्यापारी जुटान कल संपन्न हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए व्यापारियों ने व्यापार और व्यापारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर गंभीरता से मंथन किया. व्यापारियों ने अपनी अपनी बातें रखी. देश की अर्थ व्यवस्था को आगे ले जाने के लिए अनेक सुझाव दिए. सभी इस पर एकमत थे कि हमे हमारे देश में बनी वस्तुओं को आगे ले जाना है. भारत में स्वदेशी सामानों की ही खपत की जाए. हमारे व्यापारियों की दुकान से बिकी हुई वस्तुओं का ही उपयोग करना चाहिए. इसी संकल्प के साथ व्यापारियों का यह राष्ट्रीय कार्यक्रम संपन्न हुआ.
अपने संपूर्ण सत्र में पूरी चर्चा का निष्कर्ष निकालते हुए व्यापारियों ने संयुक्त एक मत से घोषणा की और संकल्प लिया कि इसी प्रकार का स्वदेशी व्यापारी जुटान का कार्यक्रम व्यापारियों द्वारा प्रांतीय और जिला स्तर पर करते हुए हम तहसील और कस्बों तक योजना बद्ध तरीके से ले जाना है. यह कार्यक्रम स्वदेशी स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत चलाया जाएगा। सभी व्यापारी संगठन अपने अपने स्तर पर देशभर में स्वदेशी व व्यापार वृद्धि हेतु व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाएंगे.
इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो विस्तार से चर्चा करके स्वदेशी संकल्प यात्रा और स्वदेशी मेले का आयोजन पूरे देश में करेगी. इस अभियान को आगे ले जाने के लिए पूर्ण कालीन कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी.
सोशल मीडिया के तेजी से हो रहे चलन को ध्यान में रखते हुए, डिजिटल स्वदेशी के लिए दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय बनाया जाएगा. इन सब कार्यों के लिए धनराशी संग्रह करने के लिए स्वदेशी व्यापार कोष का भी निर्माण किया जाएगा. खुद व्यापारियों को ऑनलाइन व्यापार से आ रही तकलीफो को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन व्यापार कंपनियों के ऊपर नियामक बनाना जरूरी है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए व्यापारी जुटान ने यह निर्णय लिया है कि सरकार से e कॉमर्स के लिए एक नियामक आयोग बनाने की मांग रखी जाएगी.
एक उच्च स्तरीय समिति की नियुक्ति की जाएगी जो पूरे संकल्प को आगे ले जाने के लिए योजना बनाएगी.
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, कॉनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, व्यापारी सुरक्षा फोरम, हॉकर्स जॉइंट एक्शन कमेटी, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड), तथा अन्य 40 संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
DA वृद्धि – मध्य प्रदेश में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए Dearness Allowance (महंगाई भत्ता) बढ़ाया गया है।
जबलपुर: शासकीय अस्पताल में पति गायब, पत्नी ने लिया कोर्ट का सहारा
बेटी से मिलने जा रही मां की सड़क दुर्घटना में मौत, बेटे समेत चार घायल
छिंदवाड़ा में पानी की संकट स्थिति, कलेक्टर ने लिया बड़ा निर्णय: 15 जून तक पाबंदी
इंदौर: घर में लगी आग और सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत