नागपुर, 31 दिसंबर। बीते दिनों"विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन" के उपक्रम "अंतरंग महिला चेतना मंच" के मासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जवां 25 के नाम से साल भर की सुख - दुःख भरी प्रमुख घटनाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता फहमीदा हैदर ने की जिनका नवसृजन है थ्रेड पेंटिंग एवं वे मोजेक पेंटिंग आर्टिस्ट हैं। प्रमुख अतिथि के रूप में प्रियंका शक्ति ठाकुर जो अभिनेत्री एवं निर्देशिका हैं । विशेष अतिथि के रूप में डॉ.रेणु बाली, चित्रा पुरी, सुनीता रॉय, डाॅ.आभा सिंह और रंजना श्रीवास्तव उपस्थित थीं। 

स्क्रिप्ट और निर्देशन रीमा दीवान चड्ढा का था। संयोजन और संचालन शगुफ्ता यास्मीन काज़ी ने किया, संगीत और सारी नाट्य प्रस्तुति हेतु आवश्यक सामग्री का दुष्कर कार्य जिगिशा शाह और रेशम मदान ने किया। सभी सखियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से कार्यक्रम को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाया। 

छवि चक्रवर्ती, आभा आसुदानी, सीमा काचोरे और प्रतिभा भोले ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुति दी। अलग अलग घटनाओं की नाट्य प्रस्तुति देने वाली सखियों में डाॅ कृष्णा श्रीवास्तव, शगुफ्ता काज़ी, रेशम मदान, जिगिशा शाह, सरिता त्रिवेदी, जयश्री लव्हात्रे ,मंगला नगरकर, अपराजिता राजोरिया,आरती पाटिल,सुषमा भांगे,उमा हरगन, अमिता शाह,शुभांगी वाघ,रितु असाई,किरण हटवार,रजनी कौशिक,ममता विश्वकर्मा, आराधना शर्मा, सुजाता दुबे, सुविधि जायसवाल, पुष्पा पांडे, नंदिता सोनी, अवंती इंदुरकर,  ज्योति राठी, कामिनी शुक्ला, सारिका विजयवर्गीय, विशाखा खंडेलवाल, रंजना श्रीवास्तव, रेणु बाली, सुषमा शर्मा , रेणु मालवीया, माधुरी मिश्रा, शिवानी सिंह, गीता चावला, विधि ग्वालानी, संतोष बुद्धराजा, स्वर्णिमा सिंहा, अर्चना चौरसिया, रश्मि मिश्रा और भारती रावल प्रमुख है ।  माधुरी राउलकर, माया शर्मा, हेमलता मिश्र मानवी, सुनीता राॅय,  निरंजना गांधी, चंद्रकला भारतीय, श्वेता उवरे, नंदिनी सुदामल्ला ,मलिका, करुणा, सुनीता, अंजलि, छाया लिखार, अनीता गुप्ता, सुषमा शर्मा, रेणु मालवीय, नंदा वजीर, तारा हुसैन तथा रेणुका जोशी की गरिमामय उपस्थिति रही। अंत में अंतरंग संयोजिका ने सभी का आभार व्यक्त किया।