लकी पिंपलकर वाद-विवाद प्रतियोगिता में पुरस्कृत
नागपुर,9 अक्टूबर। दीक्षाभूमि स्थित सुप्रसिद्ध डॉ. आंबेडकर महाविद्यालय में कक्षा बारहवीं कला शाखा के छात्र लकी पिंपलकर ने राज्यस्तरीय वादविवाद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। उन्हें सम्मान चिन्ह और नगद पुरस्कार मिला। यह प्रतियोगिता मंगलवार को कामठी स्थित सेठ केसरीमल पोरवाल महाविद्यालय, में आयोजित की गई थी। 'टैरिफ से बचने का स्वदेशी ही एकमात्र विकल्प है' इस विषय पर लकी पिंपलकर ने अपने सकारात्मक विचार प्रस्तुत कर अपनी छाप छोड़ी।

लकी पिंपलकर की इस सफलता पर परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक समिति के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन सुरेई ससाई और सभी पदाधिकारियों, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपा पान्हेकर, उपप्राचार्या श्रीमती हर्षा बोरकर, पर्यवेक्षक प्रा. कुणाल पाटिल, कला और वाणिज्य विभाग प्रमुख प्रा. विकास सिडाम तथा समस्त प्राध्यापकों ने प्रशंसा की। लकी ने अपनी सफलता का श्रेय प्रा. विकास सिडाम, प्रा. सतीश कर्पे, प्रा. जोईता रॉय को दिया। लकी की सभी ओर से प्रशंसा की जा रही है।
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह