कमला नेहरू कॉलेज ऑफ फार्मेसी की सफलता गाथा जारी
बूटीबोरी, नागपुर। कमला नेहरू कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बूटीबोरी के छात्रों ने महाराष्ट्र राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड,मुंबई द्वारा आयोजित डी.फार्म परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करअपना औरअपने कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस सफलता को लेकर प्राचार्य डॉ. जगदीश बाहेती ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सराहना कीऔर बधाई देते हुए भविष्य के लिए मार्गदर्शन और शुभकामनाएं दीं।
कमला नेहरू कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र हर साल इस परीक्षा में सफल होते हैं, इसी तरह इस साल भी उसी परंपरा को कायम रखते हुए द्वितीय वर्ष के 08 विद्यार्थियों ने प्राविण्य श्रेणी तथा 19 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। प्रीति सिंह को पहला (83.27%), वैष्णवी चहारे को दूसरा (80.91%), कोमल हारोडे को तीसरा (78.73%),श्रेया पारधी को चौथा ( 78.09 %)और प्रणिता मोहोड(76.73%) को पांचवा स्थान मिला।
इसके अलावा प्रथम वर्ष में बुशरा बावला प्रथम (81.10%), कृती द्विवेदी द्वितीय(76.80%), वैष्णवी थुटे तृतीय (76.10%),श्रद्धा गोहाने चतुर्थ(75.40%) और परिणीता चौखुंडे(74.90%) अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
संस्था की अध्यक्षा डॉ. सुहासिनी वंजारी, सचिव विधायक एड.अभिजीत वंजारी, कोषाध्यक्षा डॉ. स्मिता वंजारी, प्राचार्य डॉ. जगदीश बाहेतीऔरअन्य सभी संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने मेधावी छात्रों को बधाई दी।
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
प्रियंका चतुर्वेदी को टिकट क्यों नहीं मिला? संजय राउत ने खोला नंबरों के गणित का पूरा राज
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’