मायने
मायने
-------
लोगों को मिला
एक सुंदर जीवन
पर लोग समझे नहीं
ईष्या ,द्वेष ,लोभ ,मोह में
जीवन को उलझा दिया
परेशानियां ,गफलत ,नफरत
जाने कैसे कैसे शब्दों ने
घुसपैठ कर दी
कोमल ,नाज़ुक एहसास
मन के कोने में दुबके, दबे रह गए
लोगों ने समझे ही नहीं
सही मायने...
देखो ना....
दिवाली आई
और पटाखों में जलकर
कागज़ी कचरे और धुंए का नाम लिए
चली भी गई...
कितनी दुआओं ने
मोबाइल और कम्प्यूटर पर
चमकीले अक्षरों से
अपनी शुभकामनाओं को शब्द दिए
आंखों और कानों तक
सबकी आवाज़ तो पहुंची मगर
सबके हृदय तक कोई मिठास
पहुंची ही नहीं
चेहरे हंसे तो मगर
हर मन मुस्कुराया नहीं....
चमकते घरों
दमकते दीपकों की लौ में
जाने कितने अंधेरे
कितने कोनों में सिसकते रहे
उजाला कुछ कोनों में पहुंचा ही नहीं
आसमान का अंधेरा
रौशनियों ने दूर कर दिया....
मन के ये अंधेरे
हटे ही नहीं.......
उत्सव के संस्कारों से
नियम कायदों से
विधि विधानों से
पकवानों से उपहारों से
बहुत ज़रूरी है जीना
उत्सव को , जीना जीवन को
सही मायनों में
सही अर्थों में सही पैमानों में
असल मिठास में
ताकि रहे......एहसास
रौशनी का सदा..
कोई अंधेरा किसी को
कभी डराये नहीं
जीवन का उत्सव बनावटी न लगे
इतनी मिठाईयों की ज़रूरत न पड़े
अपनेपन की मिठास कभी
किसी रिश्ते में कम न पड़ें
चेहरे हंसे तो कहीं पीछे कुछ छुपा न रहे
हर घर में खुशियों की रौशनी हो
जीवन के ये उत्सव असल खुशी दें
इनका असर मौसमी न हो....

(मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रीमा दीवान चड्ढा एक स्थापित कवयित्री ,लेखिका एवं प्रकाशक हैं, वर्तमान में नागपुर में रहती हैं और अपने प्रकाशन सृजन बिंब द्वारा सौ से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन कर चुकी हैं. सृजन बिंब के माध्यम से उन्होंने दर्जनों नवोदिन लेखकों की पुस्तकें प्रकाशित कर, उन्हें साहित्य के आकाश में सितारा बनकर चमकने का अवसर प्रदान किया है.)
केरल शपथ समारोह से शशि थरूर की दूरी चर्चा में, सामने आई बड़ी वजह
पीएम मोदी ने आर्यन दत्त और विक्रमजीत सिंह का लिया नाम
शनिश्चरी अमावस्या पर ओंकारेश्वर में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
5 करोड़ की कथित उगाही मामले में मंत्रीपुत्र की मुश्किलें बढ़ीं, जांच एजेंसियां हुईं सक्रिय
FMCG कंपनियों की तैयारी: महंगाई की नई लहर, उपभोक्ता सामान महंगा होगा
इलाज के बाद दोबारा गेंदबाजी करते दिखे तेज गेंदबाज
युवाओं को लेकर टिप्पणी पर मुख्य न्यायाधीश की सफाई, कहा- निशाना फर्जी डिग्री धारकों पर था
कांग्रेस ने केरल में संभाली स्थिति, लेकिन कर्नाटक को लेकर बढ़ी चिंता
CSK के खिलाफ आकाश सिंह का अनोखा जश्न बना चर्चा का विषय
न्याय प्रक्रिया को डिजिटल बनाने की पहल, जबलपुर से शुरू हुआ नया बदलाव