संवाद, सौहार्द और सामाजिक समरसता का उत्सव
सेलिब्रेशन आॅफ रिलेशन
संपर्क और संवाद समूह का दशकोत्सव कार्यक्रम '10 साल बेमिसाल'
नागपुर, 20 जनवरी. रविवार को यहॉं संपर्क व संवाद नागपुर ग्रुप के गठन के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य उत्सव समारोह '10 साल बेमिसाल' अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
यह कार्यक्रम प्राचीन श्री शिव मंदिर परिसर, कामठी रोड, नागपुर में आयोजित किया गया, जिसमें ग्रुप से जुड़े सदस्यों, उनके परिवारजनों, मित्रों तथा शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर नागपुर के विधायक डॉ. नितिन राऊत, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विनोद आसुदानी, राजेंद्र चानदोरकर, संजीवन फाउंडेशन के डॉ. संजय उगेमुगे, अति. आयुक्त (आयकर विभाग) संजय अग्रवाल, डॉ. संजय मालवीय, सिंधु महाविद्यालय के रजिस्टार नवीन अग्रवाल प्रमुखता से उपस्थित थे.

शुरुआत अतिथियों व सदस्यों के आगमन एवं आत्मीय स्वागत के साथ हुई. इसके पश्चात आयोजित संपर्क व संवाद अनुभव साझा सत्र में मंच से वक्ताओं ने ग्रुप की दस वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मंच समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने, सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने तथा वैचारिक आदान-प्रदान का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है. वक्ताओं ने कहा कि संपर्क व संवाद नागपुर ग्रुप ने बीते एक दशक में सामाजिक समरसता, सौहार्द, रचनात्मक विचार और आपसी सहयोग की भावना को निरंतर मजबूत किया है.
इस अवसर पर अनेक सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह मंच केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सहयोग और मित्रता का मजबूत आधार भी बना है. कार्यक्रम के दौरान ग्रुप की विभित्र गतिविधियों, आयोजनों एवं सामाजिक सहभागिता को स्मरण करते हुए भविष्य में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया गया, वक्ताओं ने डिजिटल माध्यमों के सकारात्मक उपयोग के साथ-साथ प्रत्यक्ष संवाद को आवश्यकता पर भी बल दिया.

कार्यक्रम की प्रस्तावना संजय अग्रवाल ने की तथा संचालन व आभार प्रदर्शन नियोग थेरेपिस्ट डॉ. प्रवीण डबली ने किया. समारोह के अंतिम चरण में आपसी परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें नए एवं पुराने सदस्यों ने एक-दूसरे से परिचय कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद स्थापित किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण उत्सवपूर्ण एवं आत्मीय बना रहा.
आयोजकों संजय अग्रवाल, डॉ. प्रवीण डबली, आशीष तायल, डॉ. संजय मालवीय, संदीप अग्रवाल, वसंत पारधी, डॉ. राकेश डफाह, विजय गुप्ते, सहित संपर्क व संवाद नागपुर ग्रुप के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता केलिए सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी यह मंच समाज में सकारात्मक संवाद, संपर्क और सहयोग की भावना को और अधिक सशक्त करना होगा.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)