पुलिस स्टेशन तोड़फोड़ मामले में 25 गिरफ्तार
कर्नाटक के चन्नगिरि में शनिवार को जुआ खेलने में शामिल एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। मौत की खबर के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन भी किया। इस प्रदर्शन के बाद पुलिस स्टेशन के बाहर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ करने के साथ कई वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने अबतक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन पर हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। बता दें कि आपराधिक जांच विभाग इस मामले की जांच करेगी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अबतक 25 लोगों को आईपीसी की धारा 353 और 307 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से लोगों को गिरफ्तार किया गया।जुआ खेलने में शामिल 30 वर्षीय आदिल को 24 मई को पुलिस हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लेने के कुछ ही मिनट बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक और चन्नगिरि पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया।
उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद
बाप रे! इस शेयर ने दिया जबरदस्त रिटर्न, 1 लाख बने 1 करोड़
‘सिर तन से जुदा’ की धमकी मिलने का दावा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बड़ा आरोप
छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े लोग
सुरेंद्र पटवा की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर