मकर संक्रांति पर बन रहे 3 दुर्लभ योग
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन दान का विशेष महत्व है. माना जाता है कि जब सूर्य मकर राशि में गोचर करते हैं, तब यह पर्व मनाया जाता है. इस दिन विशेष रूप से सूर्य देव की पूजा की जाती है. वहीं मकर संक्रांति के दिन लोग विशेष रूप से तिल और गुड़ खाते हैं.
उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित श्री सच्चा अखिलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी शुभम तिवारी ने लोकल 18 को बताया कि हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बहुत महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. इस दिन विशेष रूप से तिल और गुड़ का सेवन किया जाता है. साथ ही इस दिन विशेष रूप से सूर्य देव की पूजा की जाती है. इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी दिन सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन दान का भी विशेष महत्व है. इसके साथ ही इस दिन काफी शुभ योग बन रहे हैं. इसीलिए इस दिन कई चीजें दान करने का विशेष लाभ मिलेगा.
रवि योग में करें पवित्र नदी में स्नान
पुजारी शुभम ने बताया कि इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन कई सारे शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा योग है रवि योग. इस दिन सुबह 07.15 से लेकर सुबह 08.07 बजे तक रवि योग बन रहा है. इस योग में स्नान दान का विशेष महत्व है. साथ ही बताया कि जो भी व्यक्ति इस योग में भगवान सूर्य की पूजा करेगा, उसके मान सम्मान में वृद्धि होगी. इस दिन विशेष रूप से सूर्यदेव की पूजा अर्चना की जाती है, इसलिए इस दिन सूर्यदेव से संबंधित सामग्री जैसे गुड़, तिल, तांबा, वस्त्र आदि का दान करना शुभ माना जाता है.
महापुण्य योग के साथ बन रहा वरियान योग
पुजारी शुभम तिवारी ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन रवि योग के साथ ही महापुण्य योग भी बन रहा है. इस योग में दान पुण्य और पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है. अगर आप ऋषिकेश आए हुए हैं, तो इस योग में पवित्र गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम त्रिवेणी घाट में स्नान जरूर करें. इस योग में इस पवित्र नदी में स्नान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है. वहीं, इस बार वरियान योग भी बन रहा है, जिसमे कुबेर और शुक्र के मंत्रों का जप करना विशेष लाभ देगा.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता