पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ड्राइवर की लापरवाई से 30 लोग हुआ घायल
अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 30 लोग घायल हो गए। घायलों को बाजार शुकुल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां से कुछ घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल गौरीगंज लाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक डबल डेकर बस दिल्ली जा रही थी। यह बस न्यू इंडिया ट्रेवल की बताई जा रही है। बस जब शनिवार की सुबह करीब 4:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में किलोमीटर 68 के करीब पहुंची तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं, बच्चों सहित करीब 30 लोग घायल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी शुक्ल बाजार पहुंचाया। जहां से कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बताते हैं बस में करीब 70 से 80 लोग सवार थे। बस में सवार बीएसएफ के एक सेवानिवृत जवान राजेश कुमार ने बताया कि बस में सवारियां क्षमता से अधिक थी।
चालक बस को ठीक तरीके से नहीं चला रहा था। इसकी शिकायत भी उन्होंने ट्रैवल एजेंसी से की थी। घटना को लेकर थाना अध्यक्ष का कहना है कि घायलों का इलाज सीएससी में चल रहा है। कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला