Sachin Pilot ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दे डाली है ये नसीहत
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है।
राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से बड़ी कही है। उन्होंने इस संबंध में कहा कि भाजपा के नेताओं की सोच इस निम्न स्तर पर पहुंच गई है कि वे महिलाओं का आदर करना तो दूर, उनके लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर अपनी असली मानसिकता दिखा रहे हैं।
कांग्रेस सांसद एवं एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। भाजपा की महिलाविरोधी सोच उसके नेताओं की तुच्छ शब्दावली से साफ झलकती है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जो महिला सशक्तिकरण का झूठा दम भरता है, उसे पहले अपने नेताओं को महिलाओं का सम्मान करना सिखाना चाहिए।
रमेश बिधूड़ी ने दिया था ये विवादित बयान
आपको बात दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कालकाजी इलाके में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। इस कार्यक्रम का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि कालकाजी की सडक़ों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे। इस वीडियो के वायरल होने पर कांग्रेस ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी पर जमकर निशाना साधा है। खबरों की मानें तो इस बयान को लेकर भाजपा नेता ने माफी भी मांग ली है।
सिरोवा के सेवा-भाव की सराहना
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मुआवजा घोटाले और शराब सिंडिकेट मामले की जांच तेज
लद्दाख पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: "युवाओं के आशियाने पुलिस राज में बदले, कुचले जा रहे लोकतांत्रिक अधिकार"
एक्शन में सीएम मोहन यादव: अचानक खरगोन के गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे, व्यवस्थाओं को देख अधिकारी रह गए हैरान
जबलपुर में काल बनी रफ्तार: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को रौंदा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत