नागपुर, 30 अप्रैल। कोल इंडिया रिटायर्ड ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन सिरोवा CIROWA के सदस्यों द्वारा रविवार को  साई आश्रम के अनाथालय, यानी नेहरू बाल सदन, एमआईडीसी, नागपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

व्यक्तित्व विकास की कक्षा श्री अरुण हजारे और श्रीमती बनश्री नायर ने  ली। प्रभारी श्री रवि सिंह ने सिरोवा के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान 6 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं। बच्चों ने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया और वे बहुत खुश थे।