दिल्ली में आप के समर्थन में प्रचार करने उतरेंगे बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा
नई दिल्ली । तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करते दिखाई देने वाले है। पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। आप के सूत्र के अनुसार, आसनसोल से टीएमसी सांसद सिन्हा 1 और 2 फरवरी को करीब तीन निर्वाचन क्षेत्रों में आप के लिए प्रचार करने वाले है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र, मुख्यमंत्री आतिशी का कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र और मनीष सिसोदिया का जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
भाजपा और कांग्रेस भी मैदान में
टीएमसी का मानना है कि अभिनेता से नेता बने, जो बिहार से हैं, दिल्ली के पूर्वांचली मतदाताओं को एकजुट कर सकते हैं। शहर में पूर्वांचली एक प्रभावशाली मतदाता हैं। सूत्र ने कहा कि एक या दो और टीएमसी नेता दिल्ली में चुनाव प्रचार में शामिल हो सकते हैं। टीएमसी ने दिल्ली चुनाव के लिए आप को समर्थन दिया था, जहां भाजपा और कांग्रेस भी मैदान में हैं, इससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। टीएमसी और आप इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं, जिसकी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है। टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस के खिलाफ भी अभियान चलाएगी, जो विपक्षी गठबंधन के भीतर बढ़ती दरार को दिखाता है।
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
सिरोवा के सेवा-भाव की सराहना
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मुआवजा घोटाले और शराब सिंडिकेट मामले की जांच तेज
लद्दाख पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: "युवाओं के आशियाने पुलिस राज में बदले, कुचले जा रहे लोकतांत्रिक अधिकार"