हिंदुस्तानी भाऊ ने फराह खान के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, पुलिस में शिकायत दर्ज
टेलीविजन की दुनिया में होस्ट करने से लेकर फिल्म बनाने की दुनिया में विख्यात कोरियाग्राफर फराह खान इन दिनों मुसीबतों में हैं। इस समय फराह 'मास्टशेफ' शो होस्ट कर रही हैं। शो के दौरान की गई टिप्पणी के कारण उनका लोग विरोध कर रहे हैं। अब इस मामले मे विकास फातक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने उन पर कानूनी शिकायत की है, जिसमें फराह पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।
फराह खान के विवादित टिप्पणी पर बिग बॉस 13 के प्रतियोगी रहे विकास फातक, जिन्हें हिंदुस्तानी भाऊ नाम से जाना जाता है ने उनके नाम पर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। इसकी शिकायत बीते 21 फरवरी को उन्होंने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। इस मामले को अधिवक्ता अली काशिफ खान देशमुख देख रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तानी भाऊ के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने कहा, "मेरे मुवक्किल का मानना है कि फराह खान की टिप्पणी न केवल अपमानजनक थी, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचाने वाली भी थी। एक पवित्र त्योहार का वर्णन करने के लिए 'छपरी' शब्द का उपयोग करना बेहद अनुचित है।
क्या है पूरा मामला?
बीते गुरूवार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फराह खान यह कहती दिख रही हैं कि जितने भी छपरी होते हैं उनका मनपसंद त्योहार होली ही होता है। इस टिप्पणी को लेकर लोग उनके बयान की निंदा कर रहे हैं। इसे लेकर बिग बॉस 18 के प्रतियोगी राजनेता तजिंदर बग्गा ने भी अपने एक्स पर इस बयान को शर्मनाक बताया है।
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
सिरोवा के सेवा-भाव की सराहना
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मुआवजा घोटाले और शराब सिंडिकेट मामले की जांच तेज