दिल्ली, हरियाणा, यूपी में बढ़ेगा तापमान, दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अनुमान
Weather Report: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में भीषण गर्मी और हीटवेव चलने को लेकर पूर्वानुमान जताया है. IMD ने कहा कि उत्तर भारत के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में आज शनिवार 5 अप्रैल को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने वाली है. आज इन राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
दक्षिण और पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना
वहीं, IMD ने देश के दक्षिण और पूर्व भाग में आज बारिश होने की संभावना जताई है. IMD ने कहा कि आज केरल, तमिल नाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक में बारिश होगी. इसके अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश होगी. जबकि मेघालय और असम में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना को देखते हुए असम और मेघालय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
देश की राजधानी में आज कैसा होगा मौसम
IMD ने कहा कि दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में आज यानी शनिवार 5 अप्रैल को हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है. हालांकि, इसका प्रभाव बहुत ही कम समय के लिए रहेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि देश की राजधानी में 7 अप्रैल तक लू को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि, IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले सप्ताह में दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी हो सकती है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री और अधिकतम 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. इसके अलावा दिल्ली का AQI भी फिर से खराब श्रेणी में आ गया है.
उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए IMD की चेतावनी
इसके साथ ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी अगले हफ्ते से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. पंजाब और हरियाणा में 7 से 9 अप्रैल तक लू का अलर्ट है. वहीं, मौसम विभाग ने बिहार में लू को लेकर अभी तक कोई चेतावनी नही दी है. हालांकि, तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण लोगों की तेज गर्मी का एहसास हो रहा है.
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
सिरोवा के सेवा-भाव की सराहना
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मुआवजा घोटाले और शराब सिंडिकेट मामले की जांच तेज
लद्दाख पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: "युवाओं के आशियाने पुलिस राज में बदले, कुचले जा रहे लोकतांत्रिक अधिकार"