ऐसी बारिश की ख्वाहिश कौन करे.....!!
(image courtesy : https://www.pexels.com/de-de/@guvo/)
" झिलमिल सितारों का आंगन होगा
रिमझिम बरसता सावन होगा
ओ बरखा रानी ज़रा जम के बरसो
मेरा दिलबर जा न पाए झूम के बरसों "
बारिश के मौसम में इस तरह के कुछ पुराने और
बहुश्रुत फ़िल्मी नगमों की याद बरबस आ ही जाती है
लेकिन,जुलाई 2025 की बारिश याद आती है
तो वाकई सबको नानी याद आ जाती है
और,याद आ जाता है 2023 का सितम्बर भी
जब संतरा नगरी नागपुर की सीमेंट रोड
पर भी चलने लगी थी SDRF NDRF की नाव
किसी को नहीं मिल रहा था कोई ठांव
महंगी गाड़ियां पानी में हिचकोले खाते हुए तैर रही थीं
लेकिन उसमें कोई सवार भी नहीं था.
बीमा कंपनियों ने नकार दिया था मुआवज़ा देने से
झोपड़ी वालों की तो बात ही नहीं
बड़े - बड़े आलीशान बंगले भी नही थे महफूज़
लेकिन,अपनी सुविधा से सब कुछ भूल कर
उसकी अनदेखी करने वाले हम लोग
फ़िर इस दफ़ा भी फंसे उसी तबाही में
कुछ रातें कटीं खौफ़नाक सियाही में
अतिक्रमण का लालच और प्लास्टिक-प्रेम
ले डूबेगा हमें
तबाह बर्बाद कर डालेगा
और,हम मॉडर्न लोग
सोशल मीडिया
पर उसकी फ़ोटो और वीडियो पोस्ट कर
खुद की पीठ थपथपाते फिरेंगे और
उस पर मिले लाइक्स और कमेंट्स
को अपनी उपलब्धि बतायेंगे.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को
खंड - खंड होते देखना हमारी मज़बूरी है.
गुरुग्राम में भी न कोई गुरु बचा,न ग्राम
प्रकृति से पंगा,
क्यों है यह संग्राम
हर साल हम झेलते हैं
उसका कोप और दुष्परिणाम
नैसर्गिक जंगल काट कर हम रोज़
खड़े कर रहे हैं कंक्रीट के नये जंगल
विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमरीका
के टेक्सास का नजारा ताज़ा है
यह और कुछ नहीं सो कॉल्ड आधुनिकता की अंधी दौड़
की सज़ा और महंगा खामियाजा है
इसलिए,हे भले लोगो
अब भी संभलो और
प्रकृति की शरण में जाओ
प्रकृति का आवरण है पर्यावरण
कम-से-कम अगली पीढ़ी के लिए तो उसे बचाओ
जग की बारिश सबने देखी
मन की ख्वाहिश देखे कौन !!

राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा