नागरिकों के सहयोग से ही संभव है बदलाव: दया भैया
नागपुर, 14 अगस्त. यह बात नगर भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी उर्फ दया भैया ने कल यहॉं द न्यू भारत के संस्थापक रवि शुक्ला से टीएनबी के चर्चा कार्यक्रम के दौरान कही. उनका कहना था कि सरकार शहरों के विकास, सौंदर्य और सुविधाओं के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास करती है. लेकिन, यदि इनमें नागरिक भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और सहयोगभाव प्रदर्शित करें तो यह सब और अधिक तेज गति व व्यापक पैमाने पर किया जा सकता है.

इस बातचीत में श्री तिवारी ने अपने निजी जीवन, संस्कारों और राजनीति के विषय में खुलकर चर्चा की. चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि जब उन्होंने नगर महापौर का कार्यभार संभाला था तो किस तरह जनसहयोग और विभिन्न विभागों के समन्वय से इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया जा सका.

कार्यक्रम में साहित्यकारों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिनमें प्रो. नंदकिशोर भगत, अरविंद रतूड़ी, अविनाश बागड़े, अनिल मालोकर, यशवंत रहांगडाले, हेमलता मिश्र मानवी, गौरव मिश्रा, ग्रुप कैप्टन विजय हरदास (से.नि.), गिरधारी मंत्री, प्रगति पाटिल, मनोज पांडेय, मंजू कारेमोरे, माधुरी मिश्रा, रवींद्र मिश्रा, सीए गिरीश मूंदड़ा, उज्वल बाम्बल, आशीष पाण्डेय, आकांक्षा शुक्ला आदि की विशेष उपस्थिति रही. कार्यक्रम की प्रस्तावना सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने रखी.
चर्चा के बाद श्री तिवारी ने विभिन्न विषयों पर आमंत्रित अतिथियों के प्रश्नों का उत्तर दिये.
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण