नागपुर, 14 अगस्त. यह बात नगर भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी उर्फ दया भैया ने कल यहॉं द न्यू भारत के संस्थापक रवि शुक्ला से टीएनबी के चर्चा कार्यक्रम के दौरान कही. उनका कहना ​था कि सरकार शहरों के विकास, सौंदर्य और सुविधाओं के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास करती है. लेकिन, यदि इनमें नागरिक भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और सहयोगभाव प्रदर्शित करें तो यह सब और अधिक तेज गति व व्यापक पैमाने पर किया जा सकता है. 

इस बातचीत में श्री तिवारी ने अपने निजी जीवन, संस्कारों और राजनीति के विषय में खुलकर चर्चा की. चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि जब उन्होंने नगर महापौर का कार्यभार संभाला था तो किस तरह जनसहयोग और विभिन्न विभागों के समन्वय से इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया जा सका. 

कार्यक्रम में साहित्यकारों, समाजसेवियों, बुद्धि​जीवियों, व्यवसायियों सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिनमें प्रो. नंदकिशोर भगत, अरविंद रतूड़ी,  अविनाश बागड़े, अनिल मालोकर, यशवंत रहांगडाले, हेमलता मिश्र मानवी, गौरव मिश्रा, ग्रुप कैप्टन विजय हरदास (से.नि.), गिरधारी मंत्री, प्रगति पाटिल, मनोज पांडेय, मंजू कारेमोरे, माधुरी मिश्रा, रवींद्र मिश्रा, सीए गिरीश मूंदड़ा, उज्वल बाम्बल, आशीष पाण्डेय, आकांक्षा शुक्ला आदि की विशेष उपस्थिति रही. कार्यक्रम की प्रस्तावना सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने रखी. 

चर्चा के बाद श्री तिवारी ने विभिन्न विषयों पर आमंत्रित अतिथियों के प्रश्नों का उत्तर दिये.