झारखंड के 6 माओवादियों को बिलासपुर की एनआइए कोर्ट में किया गया पेश
बिलासपुर । लोकसभा चुनाव से पहले जशपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए,माओवादी गतिविधि में संलिप्तता रखने वाले छै माओवादियों को पकडऩे में सफलता पाई है। वही इन आरोपियों के पास से पुलिस हथियार भी बरामद किया है।जिसे जप्त कर लिया गया है। जशपुर और बलरामपुर में सुरक्षा बलों को अपनी सघन जांच के दौरान कुछ बाहरी लोगों के माओवादी गतिविधि में संलिप्त होने की सूचना मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने दबिश दी,और छै युवकों के पास से हथियार के साथ उन्हें गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि यह आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। और छत्तीसगढ़ में लंबे समय से रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में लेकर बिलासपुर स्थित एनआईए न्यायालय में पेश किया है।इस मामले में वीरेंद्र गौरहा, लोक अभियोजक ने बताया की नारायणपुर थाना जिला जशपुर की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कुछ बाहरी लोग यहां पर रहकर लोकसभा चुनाव के पूर्व कोई बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है।ये सभी लोग हथियार के साथ जगह जगह मीटिंग कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने जांच कर इनकी गतिविधियों पर नजर रख कर इनको मीटिंग लिए हुए धर दबोचा।पुलिस ने इस मामले में छै लोगो को गिरफ्तार कर किया,और सभी झारखंड के रहने वाले है। जिनको गुरुवार को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया।पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत