जबलपुर में शराब दुकान के बाहर बवाल, महिलाओं ने दिखाया आक्रोश
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के गोसलपुर थाना क्षेत्र में एक शराब दुकान को लेकर भारी हंगामा हो गया। बरनू तिराहा पर स्थित इस शराब दुकान को बंद कराने के लिए ग्रामीणों का गुस्सा अचानक फूट पड़ा। सपना यादव, नेहा यादव और आशा विश्वकर्मा जैसी गांव की कई महिलाएं और बच्चे हाथों में लाठी-डंडे लेकर बड़ी संख्या में दुकान के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
देखते ही देखते यह प्रदर्शन बेहद उग्र हो गया। गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडों से दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और जमकर पथराव भी किया। इस हंगामे के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दुकान में तोड़फोड़ और लूट का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि इस शराब दुकान की वजह से क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा था। हंगामे के दौरान कुछ लोग दुकान के अंदर घुस गए और शराब की बोतलें तोड़ दीं। दुकान पर मौजूद कर्मचारी रविशंकर मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उपद्रव के दौरान दुकान से नकदी (कैश) और शराब भी लूट ली गई है। घटना की सूचना मिलते ही गोसलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने तीन नामजद महिलाओं समेत अन्य उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लंबे समय से दुकान हटाने की हो रही थी मांग
स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस शराब दुकान को हटाने के लिए पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी थीं। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान के कारण आए दिन इलाके में लड़ाई-झगड़े और विवाद होते रहते थे। महिलाओं ने बताया कि शराब की वजह से उनके परिवारों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा था, जिसके चलते वे लंबे समय से इस दुकान को यहां से हटाने की मांग कर रहे थे और आखिरकार उनकी नाराजगी इस बड़े बवाल के रूप में सामने आई।
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल