दम घुटने से परिवार के 7 लोगों की मौत
मुंबई । महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़े की दुकान में आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रहने वाले एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। हादसा बुधवार सुबह 3 बजे हुआ।
आग लगने से इलाके में धुएं का बड़ा गुबार पैदा हो गया। जब आग लगी तो ऊपरी मंजिल पर लोग सो रहे थे। उन्हें नीचे आने का मौका ही नहीं मिला। नतीजतन सातों लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और उन्होंने आग पर काबू पाया।
इमारत में कुल 16 लोग थे, सात की जान गई
छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस कमिश्नर मनोज लोहिया ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी उसमें कुल 16 लोग मौजूद थे। पहली मंजिल पर 7 लोग थे, तो दूसरी मंजिल पर 7 लोग और तीसरी मंजिल पर 2 लोग थे। इसमें पहली मंजिल पर मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई है। शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं
LPG संकट के बीच Sagar Gaire ने इंडक्शन पर शिफ्ट किया रेस्टोरेंट
बंगाल चुनाव: सुरक्षा बलों की तैनाती का फैसला अब चुनाव आयोग करेगा, ममता सरकार नहीं
जबलपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन जिला अस्पताल में कलेक्टर ने की अचानक जांच, डॉक्टरों की लापरवाही देखी