छह दिन में 83 उड़ानें रद्द: Boeing 787 विमानों पर सबसे ज्यादा असर
Air India Flights Cancelled: एयर इंडिया की उड़ानों में बीते सप्ताह बड़े पैमाने पर बाधाएं देखने को मिली हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, 12 जून से 17 जून 2025 के बीच एयर इंडिया की कुल 83 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें सबसे अधिक प्रभावित बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान रहे। इन 83 उड़ानों में से 66 उड़ानें बोइंग 787 विमानों से संचालित होनी थीं।
DGCA कर रहा है मॉनिटरिंग
डीजीसीए ने बताया कि हाल ही में अहमदाबाद में हुए बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान हादसे के बाद सुरक्षा चिंताओं को लेकर एयर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े की गहन निगरानी शुरू की गई थी। हालांकि, जांच में कोई गंभीर सुरक्षा चूक नहीं पाई गई है और विमानों की रखरखाव प्रणाली को वर्तमान सुरक्षा मानकों के अनुरूप माना गया है।
बोइंग 787-8 और 787-9 मॉडल के कुल 33 विमान
एयर इंडिया के पास बोइंग 787-8 और 787-9 मॉडल के कुल 33 विमान हैं। दुर्घटना के बाद एहतियातन इन विमानों के संचालन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, जिसके चलते उड़ानों में व्यवधान उत्पन्न हुआ है।
17 जून को सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
17 जून को एक ही दिन में एयर इंडिया ने सात प्रमुख अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया, जिनमें अहमदाबाद-लंदन, दिल्ली-पेरिस, दिल्ली-वियना, लंदन-अमृतसर, दिल्ली-दुबई, बेंगलुरु-लंदन और मुंबई-सैन फ्रांसिस्को शामिल हैं।
विदिशा में दबंगों का कहर: तहसील से लगे मकान को तोड़ा, सीसीटीवी का डीवीआर भी उड़ा लिया
नीतीश कुमार होंगे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कोई विकल्प नहीं: ललन सिंह
मोहन यादव का औचक निरीक्षण: सीधी कलेक्टर हटाई, गुना एसपी पर भी कार्रवाई
रुपए में और गिरावट, महंगाई बढ़ने की आशंका: राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
ईंधन संकट के बीच राहत: रूस से कच्चा तेल और अमेरिका से रसोई गैस के जहाज मंगलुरु पहुंचा
चारधाम यात्रा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक: सियासत गरमाई, बयानों से बहस छिड़ी
इंदौर अग्निकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पुलिस ने तनय का शव फोम समझकर उठाया
मायावती का सीक्रेट प्लान: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ की रणनीति तैयार