प्रा. जावेद शेख बेस्ट क्रिएटिव टीचर अवार्ड से सम्मानित
नागपुर, 17 अक्टूबर. हाल ही में श्री शिवाजी नाईट ज्यु कॉलेज के शिक्षक जावेद शेख को 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन -2025' में 'बेस्ट क्रिएटिव टीचर अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मेलन का भव्य आयोजन बालरक्षक प्रतिष्ठान द्वारा वाणिज्य भवन वडोदरा (बड़ौदा), गुजरात में किया गया। जिसमें विभिन्न राज्यों के शिक्षाविद् एवं अध्यापकों के शैक्षणिक योगदान का सम्मान किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य देशभर के नवाचारी शिक्षकों को पहचान देना तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करना था।
प्रा.जावेद शेख को उनके द्वारा विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुझान हेतु विविध कार्यक्रम चलाने और शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान हेतु गुजरात माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के सहायक सचिव पुलकित जोशी जी , तथा वीर नर्मद विश्वविद्यालय, सूरत के प्रोफेसर रमेशचंद्र कोठारी जी के हस्ते सम्मानचिह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय, गुजरात के प्रोफेसर डॉ. जनकसिंह मीणा, वडोदरा के जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेश पाण्डेय , बालरक्षक प्रतिष्ठान के सचिव श्री नरेश वाघ , अध्यक्ष श्री मनोज चिंचोरे उपस्थित थे।
बालरक्षक प्रतिष्ठान के सचिव नरेश वाघ ने बताया कि, संस्था का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। संस्था महिला सशक्तिकरण , दिव्यांग बालकों के सर्वांगीण विकास और वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए कार्यरत है। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों , शिक्षाविदों और शिक्षा नीति विशेषज्ञों ने भाग लिया।
प्रा. जावेद शेख की इस उपलब्धि पर प्रा. सूरज तेलंग, श्री शिवाजी नाईट ज्यु. कॉलेज के प्राचार्य सैय्यद अयाज़, शिक्षकवृंद प्रा. फिरोज़ शेख, प्रा. खुर्रम खान, प्रा.आसिफ शेख, प्रा. तौहीद इकबाल, प्रा. राहत रफीक सैय्यद, प्रा. नूर अफ़्शा, प्रा. हिना खान, प्रा. तहसीन फातेमा तथा सभी अध्यापकों ने अभिनंदन किया।
भंडारा में भीषण सड़क हादसा—शादी से लौट रही कार ट्रक से टकराई, 5 की मौत
CSK की बैटिंग ने आखिरी ओवरों में पलटा गेम
दिल्ली कैपिटल्स के सामने फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स की बड़ी चुनौती
पीएम मोदी की बड़ी सौगात—MP को मिलेंगी 2 नई अमृत भारत ट्रेनें, कई शहरों को फायदा
करोड़ों में बिके खिलाड़ी, मैदान पर फ्लॉप साबित
भीषण गर्मी का कहर—स्कूलों में समय से पहले घोषित हुई गर्मियों की छुट्टियां
अंबिकापुर में आग की घटना के बाद निगम ने सख्त रुख अपनाया
दमदम में पीएम मोदी का बड़ा हमला—“बंगाल का गौरव बचाने को TMC से मुक्ति जरूरी”