युवाओं को समझने की जरूरत हमें है: भरतिया
नागपुर, 27 सितंबर. यह कहना है, वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉन्फेडेरेशन आॅफ इंडियन ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण भरतिया का. उन्होंने कहा कि युवा भारत का भविष्य हैं. हमें उन्हें लेकर जजमेंटल होने की बजाए, उनकी भावनाओं को समझने की आवश्यकता है. हम युवाओं को केअरलेस कहते हैं, हमें विचार करना होगा कि कही वे लेस केअर्ड तो नहीं, हम उन्हें यूजलेस समझते हैं, हमें समझना होगा कि कहीं उनके लेस यूज के पीछे हम ही तो जिम्मेदार नहीं.
श्री भरतिया ने ये विचार, आज नगर के होटल हेरिटेज में आयोजित कार्यक्रम TNB चाय, चर्चा और चिंतन के दौरान व्यक्त किए. यह एक संवाद श्रंखला कार्यक्रम है, जिसका आयोजन स्वस्थ चर्चाओं को स्थापित करने की दिशा में कार्यरत 'द न्यू भारत – स्वस्थ चर्चा का मंच' की ओर से संस्थापक रवि शुक्ला की संकल्पना के अंतर्गत किया जाता है.

इस संवाद में श्री भरतिया ने आर्थिक विकास में महिलाओं की भागीदारी, बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में संयुक्त परिवार की भूमिका, जीएसटी सुधारों, एमएसएमई को पुनर्परिभाषित करने की जरूरत, स्वदेशी को प्रोत्साहन, खुदरा कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की समस्याओं व व्यापारियों की निर्णायक शक्ति आदि जैसे संवदेनशील विषयों पर खुलकर बात की और अपने निवारक सुझाव सामने रखे. श्री भरतिया ने कहा कि वे किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा से बढ़कर व्यापारिक हितों को प्राथमिकता देते हैं.
हॉकी एसोसिएशन में उनके कार्यकाल का संदर्भ आने पर उन्होंने कहा कि बेशक हॉकी में क्रिकेट जैसा ग्लैमर और पैसा नहीं है, लेकिन यह युवाओं के कैरियर में काफी उपयोगी सिद्ध हो सकता है. उन्होंने कहा कि यह एक दमखम वाला खेल है. युवाओं के बीच इसे प्रोत्साहन दिया जाना बहुत जरूरी है.
इस अवसर पर द न्यू भारत के मानद संरक्षक एस.पी.सिंह, सोनू तिवारी, विचार परिषद सदस्य, श्री योगेन्द्र अग्रवाल, उषा अग्रवाल, आकांक्षा शुक्ला, वसंत पारधी, माधुरी मिश्रा, डॉ. संदीप अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में नगर के बुद्धिजीवी, व्यवसायी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
शिवराज का संसद में सवाल: कांग्रेस के उन विभूतियों के नाम पर क्यों नहीं हुई कोई योजना?
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
केरल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किए 55 उम्मीदवारों के नाम, पहली ब्रिगेड तैयार
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी