VNIT में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता संपन्न
वीएनआईटी की डॉ वैदेही डाकवाले ने मारी बाजी
नागपुर, 6 दिसंबर। विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) VNIT नागपुर के सीनेट हॉल में कल एक तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें विभिन्न कार्यालयों से आए करीब 24 प्रतिभागियों ने रोचक एवं प्रासंगिक विषयों पर अपने ज्ञान और वाकपटुता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉ वैदेही डाकवाले (वीएनआईटी) द्वितीय स्थान श्रीमती वीणा मिश्रा, केंद्रीय विद्यालय,अंबाझरी तथा तृतीय स्थान श्री नवीन कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त नियंत्रक रक्षा लेखा कार्यालय को प्राप्त हुआ।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नागपुर,कार्यालय - 2 के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता प्रो ज्ञानप्रकाश सिंह,प्रभारी निदेशक, वी एन आई टी ने की।प्रमुख अतिथि वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं राजभाषा प्रमुख श्री पी नरेंद्र कुमार थे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के कुलसचिव श्री सचिन जगदाले उपस्थित थे। विशेष कार्य अधिकारी हिंदी श्री एस पी सिंह ने स्वागत भाषण एवं अवसर विशेष के लिए आमंत्रित निर्णायक श्रीमती प्रतीका गार्गव साकल्ले, राजभाषा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती प्रभा ललित सिंह का परिचय प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारती पोलके ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सुश्री पूनम उईके ने किया।
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल