इंदौर की आंगनवाड़ियों में दिखा महिला सशक्तिकरण का नया मॉडल
इंदौर की आंगनवाडियों में बच्चों और महिलाओं के पोषण की केंद्रीय योजनाओं की स्थिति देखने पहुंचीं मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने यह सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं कि महिलाएं और बच्चे सुरक्षित स्वस्थ सशक्त और आत्मनिर्भर हों।
सावित्री ठाकुर ने सराहा इंदौर का आंगनवाड़ी मॉडल
सरकारी योजनाओं से मिले पैसे से स्वरोजगार शुरू कर स्वावलंबी बन रही हैं महिलाएं माला दीक्षित, इंदौर। कहते हैं कि महिलाएं मितव्ययी और कुशल व्यवस्थापक होती हैं। वे हमेशा स्वयं से पहले घर परिवार के बारे में सोचती हैं और इसकी जीती जागती मिसाल इंदौर की बाराभाई सैक्टर महूनाका की आंगनवाड़ी की महिलाओं में दिखी, जिन्होंने मात्रवंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना और लाडली बहना जैसी योजनाओं से मिले पैसे से सिलाई मशीन खरीदकर स्वरोजगार शुरू किया और आत्मनिर्भर बन गई हैं।
वे छोटे मोटे सिलाई के काम नहीं करती बल्की सीधे फैक्ट्री से ऑर्डर लेकर काम पूरा करके देती हैं। किसी किसी ने उस पैसे से अन्य रोजगार शुरू किए हैं जैसे फलों की दुकान खोलना या कुछ और काम। इस सबके पीछे है आंगनवाड़ी संचालिकाओं और कार्यकर्ताओं की प्रेरणा और समर्पण जो पूरे मनोयोग से सरकारी योजनाओं की जानकारी देती हैं और उसका लाभ महिलाओं को दिलाती हैं।
आंगनवाड़ी बालविकास और महिला सशक्तिकरण का मूल है: सावित्री ठाकुर
महिलाओं के सशक्तिकरण में आंगनवाड़ी के इस सकारात्मक प्रभाव पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि आंगनवाड़ी बालविकास और महिला सशक्तिकरण का मूल है। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में केन्द्रीय योजनाओं से महिलाओं को हुए लाभ गिनाते हुए कहा कि सुरक्षित प्रसव से लेकर लड़कियों की शिक्षा सुनिश्चित करने, वित्तीय पहुंच से लेकर कानूनी सुरक्षा तक - इस दशक ने नारी शक्ति के नेतृत्व में एक नए भारत की नींव रखी है। इंदौर की आंगनवाड़ियों में बच्चों और महिलाओं के पोषण की केंद्रीय योजनाओं की स्थिति देखने पहुंचीं मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत ने यह सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं कि महिलाएं और बच्चे सुरक्षित, स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर हों। मंगलवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने इंदौर के आंगनवाड़ी केंद्र में दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं और बच्चों के हित में किए गए सरकार के 11 वर्षों के कामों पर प्रकाश डाला।
Katni में पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, वारंटी और बदमाश गिरफ्तार
राघव चड्ढा को लेकर सियासी तूफान, क्या छोड़ेंगे AAP?
जालंधर में कल 6 घंटे बिजली कटौती, कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
बंगाल में बीजेपी की संभावना: क्या दोहराएगी 2021 की सफलता?
महतारी वंदन योजना: e-KYC जरूरी, बिना इसके नहीं मिलेगी राशि
Manasa में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
अनूपपुर में 4 मंजिला होटल ढहा, कई लोगों के दबे होने की आशंका
972 करोड़ के टेंडर की डायल 112 गाड़ियां बनी खटारा, कुछ महीनों में ही हालत खराब
राशन कार्ड e-KYC जरूरी, घर बैठे फोन से करें प्रक्रिया
रायपुर के काजी आरिफ अली को वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त