छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी आम आदमी पार्टी
रायपुर। कांग्रेस और विपक्षी दलों के बने इंडिया गठबंधन की सदस्य आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से खुद को बाहर कर दिया है। प्रदेश में पार्टी कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसे देखते हुए लोकसभा चुनाव में भी प्रत्याशियों को उतारने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब पार्टी ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव नहीं लडऩे का फैसला किया है।
लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी के इस फैसले के बाद कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। हालांकि पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि हम भले लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे।
विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में आप का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ के आप अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने 16 जनवरी को 6 प्रमुख पदाधिकारियों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के 2 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पार्टी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई है।
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी