एक्टर टाइगर श्रॉफ ने पुणे में खरीदा करोड़ों का आलीशान फ्लैट
टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बस कुछ दिनों में थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। ऐसे में एक्टर 'बड़े मियां छोटे मियां' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच एक्टर को लेकर अपडेट आई है।
'बड़े मियां छोटे मियां' स्टार टाइगर श्रॉफ एक आलीशान घर के मालिक बने हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
कीमत सुन आ जाएगा चक्कर
टाइगर श्रॉफ ने महाराष्ट्र के पुणे में एक आलीशान घर खरीदा है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने इस घर के लिए एक, दो या तीन नहीं, बल्कि पूरे 7.50 करोड़ रुपये चुकाए है। टाइगर श्रॉफ का ये नया घर एक हाउसिंग सोसाइटी में हैं, जो 4248 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। टाइगर श्रॉफ अपने इस प्रॉपर्टी को किराए पर देने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर को अपने घर से हर महीने लगभग 3.50 लाख का रेंट मिलेगा।
मुंबई में है करोड़ों का फ्लैट
टाइगर श्रॉफ ने अपने नए घर के लिए रजिस्ट्रेशन 5 मार्च, 2024 को करवाया था, जिसके लिए उन्होंने 52.30 लाख की स्टाम्प ड्यूटी अदा की थी। टाइगर श्रॉफ के पास पुणे के अलावा मुंबई में भी एक घर है। मुंबई के खार इलाके में उनका 8 बीएचके फ्लैट है, जिसकी कीमत 35 करोड़ बताई जा रही है।
कब रिलीज होगी 'बड़े मियां छोटे मियां' ?
'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज की बात करें, तो फिल्म ईद के मौके पर 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'बड़े मियां छोटे मियां' में टाइगर श्रॉफ के साथ लीड रोल में अक्षय कुमार हैं। वहीं, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में फीमेल लीड हैं। इसके अलावा 'बड़े मियां छोटे मियां' में साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल हैं। एक्टर फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। आखिरी बार पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म सालार में नजर आए थे। इस फिल्म में प्रभास ने लीड रोल निभाया था।
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन