एक्ट्रेस कृति सेनन ने 'क्रू' के बाद फिल्मों को लेकर ने कहा......
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी शानदार एक्टिंग से हर बार फैंस को खुश करने में माहिर हैं. इस साल एक्ट्रेस ने कुछ ही महीनों के गैप में बड़े पर्दे पर अपनी दो फिल्मों से जलवा बिखेरा है. जिनमें से एक फिल्म में एक्ट्रेस रोबोट बनीं थीं और दूसरी फिल्म में एयर होस्टेस. अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने फैंस को बताया है वो फ्यूचर में किस तरह का रोल करना चाहती हैं.
एक्शन फिल्में हैं अगला टार्गेट
इंटरव्यू में नेशनल अवॉर्ड विंनिंग एक्ट्रेस कृति से जब ये सवाल किया गया कि वो आगे फिल्मों में कैसे रोल करना पसंद करेंगी. इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा -'मुझे एक्शन रोल को और एक्सप्लोर करना है लेकिन मैं आगे क्या करने वाली हूं ये सब मैंने भगवान के प्लान पर छोड़ा हुआ है.'
एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'मैं चाहें कितनी भी बार भगवान से कुछ मांग लूं, लेकिन हर बार भगवान के पास मेरे लिए एक अच्छा ऑप्शन तैयार रहता है'. एक्शन फिल्मों पर हामी भरते हुए एक्ट्रेस ने अपने इच्छा अनुसार रोल के बारे में बात की. उन्होंने बताया - 'इस बार अगर कोई एक्शन फिल्म उन्हें ऑफर होती है तो वो उसमें कैटवुमैन या फिर वंडर वुमेन जैसा रोल प्ले करना चाहेंगी.'
एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं सिल्क सूट में तैयार होना चाहती हूं. अपने रोल के बारे मे बताते हुए एक्ट्रेस बोलीं- 'कहीं तो मेरी हाईट काम आनी चाहिए.'
काजोल के साथ है अगली फिल्म
बॉलीवुड की एक्शन फिल्मों में एक्टर्स की कास्टिंग पर कृति ने कहा- ज्यादातर एक्शन फिल्म काफी हाई बजट वाली होती हैं. ऐसी फिल्मों में आपको ज्यादातर मेल एक्टर्स ही नजर आएंगे. मेकर्स का मानना है कि ऐसी फिल्मों में एक्ट्रेसेज को मेन रोल नहीं दिया जाता.
कृति ने कहा- 'फिल्म मेकर्स को ये सोच बदली चाहिए'. बता दें एक्ट्रेस की इस साल रिलीज हुई फिल्म क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में ही 44 करोड़ की कमाई कर ली थी. वहीं उनकी दूसरी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में एक्ट्रेस की रोबोटिक एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था.
बात करें कृति की अपकमिंग फिल्म की तो वो दो पत्ती फिल्म में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ काजोल और शहीर शेख भी लीड रोल में नजर आएंगे.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित