एक्ट्रेस रुबीना दिलैक मां बनने के बाद हुई कमजोर, कहा.......
टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक मां बनने के बाद अपनी मदरहुड जर्नी के किस्से फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जुड़वा बच्चों की मां रुबीना फैंस के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं।
रुबीना दिलैक बच्चों को जन्म देने तक और उसके बाद भी मां बनने के बाद होने वाले बदलाव के बारे में बात करती नजर आई हैं। हाल फिलहाल में एक्ट्रेस मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। मां बनने के बाद से एक्ट्रेस ने शो 'किसी ने बताया नहीं' शुरू किया था, जिसमें वह अक्सर कई सेलेब्स के साथ बातचीत करती हुई दिखाई देती हैं।
रुबीना ने की मां बनने के बाद आए बदलाव पर बात
हाल ही में रुबीना के शो पर मेहमान बनकर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा आईं। दोनों एक्ट्रेस ने एक दूसरे के साथ मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बात की। बता दें कि सुगंधा मिश्रा की एक प्यारी सी बेटी है। उन्होंने दिसंबर, 2023 में बेटी को जन्म दिया था। जबकि, रुबीना नवंबर में मां बनी हैं।
'भूल जाती हूं चीजें'
रुबीना के शो में आकर उन्होंने अपने मदरहुड का एक्सपीरियंस शेयर किया। शो की शुरुआत में ही रुबीना ने खुलासा किया कि जब से वह मां बनी हैं, तबसे वह कई चीजें भूल जाती हैं। उन्हें याद नहीं रहता कि उन्होंने किसे दूध पिलाया है। इसलिए अब उन्होंने डायरी में लिखना शुरू कर दिया कि किसे पहले दूध पिलाया है।
पुरानी जिंदगी में वापस लौटना मुश्किल
रुबीना ने कहा, ''एक बार जब कोई मां बनता है, तो वह पुरानी जिंदगी में वापस नहीं लौट सकता। इस टाइम पर मां ने मेरा बहुत साथ दिया है। जब तक मैं प्रेग्नेंट नहीं हुई मुझे खुद के बारे में ज्यादा पता चला।''
वहीं मां बनने के अनुभव पर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने कहा, ''जब तक मैं मां नहीं बनीं तब तक मैं सोचती थी हो जाएगा, लेकिन अब पता चला कि कुछ भी आसान नहीं है। नींद लेना भी मुश्किल हो जाता है। हर दिन बदल जाता है। पहले कितने फ्री माइंड हुआ करते थे। लेकिन अब वो सब नहीं हो पाता।''
बता दें कि रुबीना ने 27 नवंबर को जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। उन्होंने अपनी बेटियों का नाम Edha और Jeeva रखा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित