फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की एडवांस टिकट बुकिंग हुई शुरू
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' अपनी रिलीज से चंद दिन दूर है। फिल्म ने अपने गानों और ट्रेलर से फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। यह साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। साथ ही यह दर्शकों को एक्शन का एक अनोखा अनुभव देने का वादा करती है। अब इसकी एडवांस बुकिंग पर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है। जानें अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की टिकट बुकिंग आप कबसे कर सकते हैं-
'बड़े मियां छोटे मियां' के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैंस को फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग की जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने एक मोंटाज वीडियो साझा कर बताया है कि एडवांस टिकट बुकिंग आज यानी 6 अप्रैल से शुरू हो रही है। पोस्ट के साथ सुपरस्टार ने कैप्शन में लिखा है, 'आप सिनेमाघरों में वास्तविक एक्शन का अनुभव करने के बहुत करीब हैं।'
अक्षय कुमार ने कैप्शन में आगे जोड़ा, '10 अप्रैल को सिनेमाघरों में 3डी और आईमैक्स में इसका अनुभव लें।' 'बड़े मियां छोटे मियां' को 2 घंटे 43 मिनट 41 सेकेंड के रनटाइम के साथ सेंसर किया गया है। साथ ही केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इसे यू/ए प्रमाणपत्र के साथ पास किया है।
'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट एएजेड फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है।
अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित, और वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा, अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद 2024 के मौके पर रिलीज होने वाली है। 'बड़े मियां छोटे मियां' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'मैदान' से होगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित