'सनम तेरी कसम' के बाद हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'दीवानियत', पंजाबी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम
फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज के बाद हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म ‘दीवानियत’ की घोषणा भी की गई थी। यह भी एक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है। अब तक इस फिल्म की हीरोइन का पता नहीं था। लेकिन हाल ही में मेकर्स ने बताया है कि फिल्म की हीरोइन कौन होगी? हर्षवर्धन राणे के साथ कौन सी एक्ट्रेस रोमांस करती हुई नजर आएंगी, जानिए?
पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री हैं हर्षवर्धन की हीरोइन
हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘दीवानियत’ में पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सोनम बाजवा को लिया गया है। फिल्म को मिलाप जवेरी निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म प्यार की एक अलग और अनोखी कहानी को दिखाएगी। फिल्म के प्रोड्यूस अमूल मोहन हैं।
सोनम बाजवा ने भी साझा की पोस्ट
फिल्म ‘दीवानियत’ को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट सोनम बाजवा ने भी साझा की है। इस पोस्ट में फिल्म का मोशन टीजर ही अभिनेत्री ने शेयर किया है। इस मोशन टीजर में सोनम बाजवा की आवाज में एक डायलॉग भी सुनाई देता है, जिसमें वह कह रही हैं, ‘तेरा प्यार, प्यार नहीं तेरी जिद्द है, जिसे तू पार कर रहा है, वो हर हद की हद है…।’ इससे अंदाज लग रहा है कि फिल्म बाकी लव स्टोरी से हटकर होने वाली है।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘दीवानियत’ की शूटिंग इस साल यानी 2025 में शुरू होगी। साथ ही साल के आखिरी में जाकर यह फिल्म रिलीज भी हो सकती है। फिल्म को लेकर हर्षवर्धन राणे के फैंस काफी उत्साहित हैं, वह फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के बाद उन्हें एक और लव स्टाेरी वाली फिल्म में देखना चाहते हैं।
13 दिसम्बर को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
दूरस्थ अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच हुई सुनिश्चित, सुरक्षित मातृत्व की ओर बढ़ रहे कदम
देशभर में अगले साल तक पूरी तरह बंद हो जाएंगे टोल बूथ, नए व्यवस्था होगी शुरू
5 वर्षीय मायरा ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन
वर्ष 2026 को समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर कृषि वर्ष के रूप में मनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अखरा विकास : जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण
सीटी स्कैन मशीन से रोगों का तुरंत पहचान होने से ईलाज भी जल्द संभव
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: ‘मंदिर का पैसा भगवान का है, बैंकों को बचाने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते’
विश्व मृदा दिवस पर नकटी गाँव में किसानों को मिला मिट्टी की सेहत का संदेश