एयर इंडिया फ्लाइट में लैंडिंग के बाद तकनीकी गड़बड़ी
रायपुर : रविवार रात रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक विमान में अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब लैंडिंग के बाद उसके दरवाजे ही नहीं खुले। करीब 160 यात्री लगभग एक घंटे तक विमान के अंदर इंतज़ार करते रहे। दिल्ली से उड़ान संख्या एआई-2797 रात 8:15 बजे रवाना हुई थी और 10:05 बजे रायपुर पहुंची। लेकिन आगमन के तुरंत बाद तकनीकी गड़बड़ी के चलते दरवाजे नहीं खुले। एयरपोर्ट स्टाफ और क्रू मेंबर्स ने कई प्रयासों के बाद दरवाजे खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला। इस घटना से यात्रियों में नाराज़गी और चिंता दोनों देखने को मिली।
राहुल गांधी बोले- गंभीर विषय पर चर्चा होनी चाहिए, लोकसभा में विपक्ष ने किया हंगामा
एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार
राजस्थान, गुजरात और हिमाचल में हीटवेव की चेतावनी
कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत, NH-43 पर मचा हड़कंप
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: केंद्र और राज्यों से पॉलिसी बनाने को कहा
मल्होत्रा से पहले तीन भाजपा विधायकों का चुनाव भी हुआ शून्य, एक को राहत, दो की गई विधायकी