सिंघम अगेन के साथ आ रहे अजय और रोहित की जोड़ी
मुंबई । रोहित शेट्टी और अजय देवगन की ‘सिंघम’ को 2011 में रिलीज किया गया था। इसमें सिनेमैटिक कॉप यूनिवर्स को दिखाया गया था कि कैसे पुलिस वाले की जिंदगी होती है। इसके बाद साल 2014 में ‘सिंघम रिटर्न्स’ आई और इस पर भी दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया है। इसके बाद अब सिंघम अगेन का शुभारंभ हो गया है। 12 साल बाद एक बार फिर से आप रोहित के कॉप यूनिवर्स को देख पाएंगे। इस बार फिल्म दमदार स्टारकास्ट के साथ आ रही है। साथ ही सबसे दिलचस्प विलेन हैं, जो एक साथ तीन स्टार्स को टक्कर देने आ रहा है।
दरअसल, ‘सिंघम अगेन’ के शुभारंभ की जानकारी अजय, रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और अक्षय ने फोटोज शेयर करके दी। इसके शुभारंभ की फोटोज में रोहित शेट्टी, अजय देवगन और रणवीर सिंह को अपने किरदारों में देखा जा सकता है। रणवीर ‘सिंबा’ लुक में नजर आ रहे हैं। अजय ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही जानकारी दी कि सिंघम फैमिली फिर से साथ में आ गई है। इस अपडेट के बाद फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड दिखे हैं। फिल्म को लेकर अभी से ही लोगों में काफी क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। कइयों ने इसकी शूटिंग से पहले ही ब्लॉकबस्टर बता दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तब अजय देवगन, रणवीर और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर को लिया गया है। मगर बताया जा रहा है कि वे इसमें विलेन की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। इसके अलावा फीमेल लीड में दीपिका पादुकोण का नाम चल रहा है।
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना