पहली बार ‘दिशा’ की बैठक में शामिल होंगे अखिलेश यादव
कन्नौज। चुनाव जीतने के बाद पहली बार सांसद की हैसियत से सपा मुखिया अखिलेश यादव 24 दिसंबर को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे। यह उनकी पहली सरकारी बैठक होगी। इसका पत्र भी आ गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम ने पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे होने वाली दिशा की बैठक में शामिल होने के लिए सांसद ने सहमति दे दी है। इसकी तैयारियों में आलाधिकारी जुट गए हैं। बताते चलें कि अब तक दिशा की बैठक में भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक शामिल होते रहे हैं। उनके चुनाव हारने के बाद यह पहला मौका होगा जब दिशा में प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल सपा का सांसद बैठक में शामिल होगा। दूसरी ओर चुनाव जीतने के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रहीं थीं कि अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं शायद वह दिशा की बैठक में न आएं, लेकिन कहा जा रहा है कि कन्नौज से उनका लगाव खींच लाया है। उनके निजी सचिव ने डीएम शुभ्रान्त शुक्ल को बैठक में शामिल होने का पत्र भी भेज दिया है।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स