अक्षय कुमार को हेरा फेरी-3 और वेलकम-3 मिली
मुंबई । बालीवुड के खतरों के खिलाडी यानि एक्टर अक्षय कुमार को फाइनली ‘हेरा-फेरी 3’ और ‘वेलकम 3’ मिल चुकी हैं। ‘वेलकम 3’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। हेरा-फेरी 3 अगले साल फ्लोर पर जाएगी। इन दोनों ही फिल्मों के प्रोड्यूसर फिेरोज नाडियाडवाला हैं। इन फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए अक्षय ने काफी मेहनत-मशक्कत की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय को जब पता चला कि ‘हेरा-फेरी 3’ में कार्तिक आर्यन उन्हें रिप्लेस का सकते हैं तो वो बहुत दुखी हुए। इसके बाद उन्होंने फिरोज नाडियाडवाला से अपने मतभेद सुधारने का फैसला किया तब जाकर अक्षय की इस फ्रेंचाइजी में एंट्री हुई। इससे पहले कार्तिक, अक्षय को भूल भुलैया फ्रेंचाइजी के सेकंड पार्ट ‘भूल भुलैया-2’ में रिप्लेस कर चुके हैं। 266 करोड़ रुपए की कमाई के साथ यह फिल्म 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म थी। शुरुआत में अक्षय अपनी पूरी फीस सेक्रीफाइज करके प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर डील करना चाहते थे। चूंकि फिरोज अपनी आईपी रिटेन करना चाहते थे इसलिए उन्होंने अक्षय के साथ रेवेन्यू शेयर करने का फैसला किया। सूत्रों ने आगे बताया, ‘अक्षय जानते थे कि फिरोज की फाइनेंशियल कंडीशन उतनी बेहतर नहीं है। ऐसे में अक्षय ने इन दोनों फिल्मों के लिए अपनी फीस घटाने का भी फैसला किया।’
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’