75 हजार करोड़ की ठगी का शिकार हुए अमेरिकी
न्यूयार्क। पिछले साल अमेरिकियों को धोखाधड़ी के चलते 75 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह एक नया रिकॉर्ड है। यह डेटा फेडरल ट्रेड कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट की रिपोर्ट में सामने आया है, जो अमेरिका की एक स्वतंत्र सरकारी एजेंसी है।
सबसे ज्यादा धोखाधड़ी वाला मामला ‘निवेश’ से जुड़ा है, जिसमें लोगों ने 38,000 करोड़ रुपए गंवाए। दरअसल, डिजिटल टूल्स की वजह से अमेरिकियों को निशाना बनाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। बीते साल ‘ऑनलाइन शॉपिंग’ पर होने वाली ठगी पैसे गंवाने की दूसरी सबसे बड़ी वजह थी। इसके बाद पुरस्कार, लॉटरी व्यापार और नौकरी के अवसरों के नाम पर ठगी के मामले थे। अन्य मामले क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन से जुड़े हुए थे।
निवेश के नाम पर 38 हजार करोड़ की धोखाधड़ी
2023 में अमेरिका में निवेश के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसमें लोगों को 38 हजार करोड़ रुपए गंवाने पड़े हैं। हालांकि, सबसे आम धोखाधड़ी की रिपोर्ट में जालसाजी के मामले रहे। इससे शिकार हुए लोगों को लगभग 32 हजार करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा। इन मामलों में, ठग सरकारी अधिकारियों या व्यावसायिक प्रतिनिधियों के रूप में पेश आते थे और लोगों को धोखा देते थे।
सबसे ज्यादा ईमेल के सहारे ठगी
ठगों ने पहली बार सबसे ज्यादा ईमेल का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बनाया। इसके बाद फोन कॉल, टेक्स्ट संदेशों व सोशल मीडिया के जरिए ठगी की। धोखाधड़ी के मामले 2022 और 2023 में 2.6 करोड़ थे। साल 2022 में अमेरिकियों को 69 हजार करोड़ का नुकसान हुआ था। ये आंकड़ा 2023 में बढक़र 83 हजार करोड़ हो गया। इसमें 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा अमेरिका में प्रति व्यक्ति औसतन नुकसान भी बढ़ गया है। 2019 में ये आंकड़ा 2.45 लाख था, जबकि 2023 में औसतन एक अमेरिकी को 5.7 लाख का नुकसान हुआ।
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
प्रिस्क्रिप्शन में एफ 5 भी हो: नवीन अग्रवाल
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल