गोल्डन और मजेंटा लाइन से जुड़ेगी एक्वा मेट्रो लाइन
जेवर । जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अप्रैल 2025 में शुरू हो जाएगा। ऐसे में यमुना प्राधिकरण के प्रस्ताव पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से एरोसिटी से तुगलकाबाद तक गोल्डन लाइन को कालिंदी कुंज तक बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। नोएडा मेट्रो में यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है। नोएडा एयरपोर्ट से तक जाना अब आसान होने वाला है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई आइडे (आईआई) से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रास्ते को आसान बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा की एक्या लाइन को डीएमआरसी की गोल्डन और मजेंटा लाइन से जोड़ाने की योजना बना रहा है। दोनों मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए प्रस्ताव दिया है। यमुना प्राधिकरण के प्रस्ताव पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से एरोसिटी से तुगलकाबाद तक गोल्डन लाइन को कालिंदी कुंज तक बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक करीब 5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा। डीएमआरसी ने करीब पांच किमी लंबी एलिवेटेड लाइन के लिए खर्च होने वाले 950 करोड़ रुपये का प्रस्ताव यमुना प्राधिकरण के सामने रखा है। कॉरिडोर के बनने से यात्री गोल्डन लाइन मेट्रो के जरिये आईजीआई एयरपोर्ट से होकर बोटैनिकल गार्डन और एक्वा लाइन से होते हुए ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक जा पाएंगे। डीएमआरसी ग्रेटर नोएडा में एनएमआरसी डिपो से नोएडा सेक्टर 51 तक एक्वा मेट्रो को सेक्टर 142 से बोटैनिकल गार्डन से जोड़ने की योजना है। इस परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। ऐसे में अगर गोल्डन लाइन को मंजूरी मिल जाती है तो यात्री आईजीआई एयरपोर्ट से होकर बाटेनिकल गार्डन और एक्वा लाइन से होते हुए ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक पहुंच जाएंगे, जहां से उन्हें नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी होगी। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अप्रैल 2025 में शुरू हो जाएगा। हाल में एयरपोर्ट पर ट्रायल के दौरान सफल लैंडिंग हुई थी। छह रनवे वाला यह भारत का सबसे बड़ा और आधुनिक हवाई अड्डा होगा। इस एयरपोर्ट के उद्घाटन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे वे नोएडा से सीधे देश-विदेश में यात्रा कर पाएंगे। नोएडा एयरपोर्ट दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, और नोएडा के लोगों को यह हवाई यात्रा के लिए एक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा।
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा