भारत-चीन सीमा पर सेना की पेट्रोलिंग शुरू
ईटानगर । पूर्वी लद्दाख बॉर्डर पर भारत-चीन सेना के पीछे हटने के बाद दोनों देशों की सेनाओं ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। बात दें कि सेना के पीछे हटने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को पूरी हो गई थीह। सूत्रों ने बताया कि देपसांग पर जल्द पेट्रोलिंग शुरू होगी। अभी डेमचोक पर निगरानी की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच बैठक के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच इन दोनों इलाकों से पीछे हटने पर सहमति बनी थी। गौरतलब है कि दिवाली के मौके पर पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, काराकोरम पास, दौलत बेग ओल्डी, कोंग्कला और चुशुल-मोल्डो से लगे लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर दोनों देशों के अफसरों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और दीपावली की बधाई दी थी।
केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजजू ने की चीनी सैनिकों से मुलाकात
संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश के बुमला पास पर चीनी सैनिकों से मुलाकात की है। रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया। भारत-चीन के बीच एलएसी पर पेट्रोलिंग को लेकर हुए समझौते पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 27 अक्टूबर को कहा था कि सैनिकों की वापसी पहला कदम है। अगला कदम तनाव कम करना है।
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
ईरान-यूएस तनाव के बीच, ट्रंप ने पीएम मोदी से होर्मुज प्रासंगिक मुद्दों पर की चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए
बाल संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री शर्मा बने पैसेंजर
‘साझा हितों पर टिका है रिश्ता’: भारत-अमेरिका संबंधों पर कोल्बी का बयान