क्रिकेट छोड़ भारत, T20 लीग के लिए विदेश रवाना हुए अश्विन
नई दिल्ली: पूर्व ऑफ स्पिनर आर. अश्विन भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कहां खेलेंगे, ये एक बड़ा सवाल था? लेकिन, अब लगता है कि वो दुनिया की एक नहीं बल्कि दो T20 लीग में खेल सकते हैं. मतलब अश्विन का धमाल दो देशों की T20 लीग में देखने को मिल सकता है. ऐसी खबर है कि अश्विन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग यानी BBL और UAE में खेली जाने वाली इंटरनेशनल T20 लीग यानी ILT20, दोनों में खेल सकते हैं.
BBL और ILT20 में खेलेंगे अश्विन- रिपोर्ट
अश्विन के दूसरे देश की T20 लीग में खेलने की खबरें उनके IPL से संन्यास के बाद से ही आने लगी थी. पहले खबर थी वो BBL या ILT20 में से किसी एक में खेल सकते हैं. लेकिन, अब क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपना नाम ILT20 के ऑक्शन में तो रजिस्टर कराया ही है. उसके अलावा वो ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में भी खेलते दिख सकते हैं.
अश्विन को BBL की इन टीमों से ऑफर
रिपोर्ट के मुताबिक अश्विन के पास बिग बैश की कई फ्रेंचाइजियों से ऑफर हैं. उन पर सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर ने तो अपना इंटरेस्ट दिखाया ही है. उसके अलावा रिकी पॉन्टिंग से जुड़ी फ्रेंचाइजी होबार्ट हरिकन्स और टिम पेन की कोचिंग वाली एडिलेड स्ट्राइकर्स ने भी ऑफर किया है. मतलब अश्विन के पास ऑप्शन की कमी नहीं है, मगर उन्हें उनमें चुनना किसी एक को है.
दो T20 लीग… अश्विन के सामने होगी ये बड़ी मुश्किल!
अश्विन ने इसी साल अगस्त में IPL से संन्यास लिया था, जिसके बाद से ही वो दुनिया के किसी भी T20 लीग में खेलने के योग्य हो गए थे. अब उनके ILT20 और BBL दोनों में खेलने की खबरें हैं. हालांकि, इस जर्नी में अश्विन के सामने सबसे बड़ी समस्या दोनों T20 लीग के शेड्यूल को मैनेज करने की होगी. UAE में ILT20 की शुरुआत 2 दिसंबर से हो रही है, जो कि 4 जनवरी तक खेली जाएगी. वहीं इसी बीच 14 दिसंबर से BBL भी शुरू हो जाएगा, जो कि 25 जनवरी तक चलेगा.
ऐसा माना जा रहा है कि अश्विन पहले ILT20 में खेलेंगे फिर वो BBL के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे. इस साल BBL में उनकी उपलब्धता लिमिटेड ही बताई जा रही है. अश्विन ने हालांकि अभी BBL में खेलने को लेकर कोई कमेंट तो नहीं किया है मगर अगले कुछ दिनों में चीजों के फाइनल होने का इशारा जरूर किया है.
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला