आदिवासियों को भड़काने की कोशिश नाकाम रही
राजनांदगांव । आदिवासियों के प्रखर नेता केन्द्रीय गोड़वाना महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एम.डी.ठाकुर ने गत दिनों हुये मानपुर में जेल भरो आंदोलन के आव्हान को विफल बताते हुये कहा कि आदिवासियों को बरगलाने की कोशिश विफल रही, जो आदिवासियों की जागरूकता का प्रतीक है। देश के साथ-साथ क्षेत्र का आदिवासी समाज भी राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ा हुआ है, यही कारण है कि विघटनकारी लोगों के मंसूबे पूरे नहीं हो पा रहे है।
श्री ठाकुर ने अपने बयान में आगे कहा कि आदिवासी समाज को वर्तमान समय में सर्वाधिक मान-सम्मान मिल रहा है। जहाॅ देश के शीर्ष पद पर आदिवासी महिला का नेतृत्व समाज को गौरवांन्वित कर रहा है, वही पूर्वोत्तर भारत को छोड़ दे तो अपने क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के बाद उड़ीसा में भी आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनाना आदिवासियों के प्रति देश के प्रधानमंत्री मोदी जी वचनबद्धता जाहिर होती है। श्री ठाकुर ने कहा कि कतिपय तत्व आदिवासी समाज को राष्ट्र की मुख्यधारा से तोड़ने तमाम तरह के दुष्चक्र चला रहे है, फूट डालने के बहुतेरे प्रयास हो रहे है, जो कभी भी सफल नहीं होगें। आदिवासी समाज हिंसा पर कदापि विश्वास करने वाला नहीं है। हम देश की संस्कृति व उसकी सभ्यता के प्रारंभ से ही रक्षक रहे है। स्वाधीनता आंदोलन में आदिवासी समाज की उल्लेखनीय भूमिका रही है, बावजूद इसके कुछ लोग सीधे-साधे शांति-प्रिय आदिवासी समाज को बदनाम करने की नियत से उल्टे-सीधे आयोजन करके प्रदेश के आदिवासी मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बदनाम करने का कुचक्र चला रहे है, जिसका जमीनी स्तर पर राष्ट्रभक्त आदिवासी समाज करारा जवाब देगा और इनके इरादों को धूल-धूरसित करता रहेगा। मानपुर में जेल भरो आंदोलन की विफलता इस बात का साफ संकेत है कि प्रदेश का आदिवासी समाज प्रदेश के मुखिया के साथ पूरी ताकत से खड़ा है।
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश