नागपुर, 2 सितंबर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आत्म बल संघटना महाराष्ट्र राज्य द्वारा 31 सितंबर 2025 अटल बिहारी वाजपेई ई लाइब्रेरी में विदर्भ आदर्श शिक्षक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष कैलाश केवदे ,प्रमुख अतिथि किशोर करतार, श्रीकांत आगलावे, अमोल कोल्हे, बृजमोहन शुक्ला, अजय गौर, अनोखेलाल गौर, सुग्रीव साहनी , मनोज बावने आदि प्रमुख रूप से  उपस्थित थे। इस समारोह में हिंदी भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर गुड्डी परवीन निसार अहमद खान को 'विदर्भ आदर्श शिक्षक पुरस्कार' द्वारा महानुभावों के हस्ते सम्मानित किया गया।

गुड्डी ने एम.ए. (हिंदी अर्थशास्त्र), बी.एड., यूजीसी नेट (हिंदी),  महा-सेट (हिंदी) आदि परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। यह गत 10 वर्षों से हिंदी प्राध्यापिका के रूप में कार्य कर रही है। साथ ही छात्राओं हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर हिंदी भाषा के प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान भी दे रही है। वर्तमान में यह श्रीमती बिंझाणी महिला महाविद्यालय में हिंदी प्राध्यापिका के रूप में कार्यरत है। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल नियोजन, आयोजन तथा उत्कृष्ट सूत्र संचालन, राहुल गौर द्वारा किया गया।