पंत की फॉर्म में गिरावट के पीछे खराब शॉट का चयन: सिद्धू
नई दिल्ली । पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने ऋषभ पंत की फॉर्म में गिरावट के पीछे उनका खराब शॉट चयन, मानसिक दबाव और टीम की कमजोर स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी संभाल रहे ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इस सीजन में पंत अपनी बल्लेबाजी से कोई खास असर नहीं छोड़ पाए हैं। वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और टीम भी उनकी कप्तानी में जूझती नजर आ रही है। अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ 5 मैच जीत सकी है और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म होती जा रही हैं। ऐसे में एक और हार से टीम की पूरी उम्मीदें समाप्त हो सकती हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि ऋषभ पंत बार-बार गलत शॉट चयन के चलते आउट हो रहे हैं। उन्होंने कहा, आप हर बार मुश्किलों से बाहर नहीं निकल सकते। पंत पर अपनी छवि को बनाए रखने का दबाव है जो उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर रहा है। यह मानसिक दबाव उनके चेहरे और खेल में साफ नजर आता है। वह कप्तान के रूप में कई बार संयम खो देते हैं जिससे विपक्षी टीम को फायदा मिलता है।
सिद्धू ने आगे कहा कि पंत को महेंद्र सिंह धोनी से सीख लेनी चाहिए जो अपने शांत और संतुलित स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। सिद्धू ने सुझाव दिया कि पंत को अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए और क्रिकेट की मूलभूत बातों पर लौटना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि पंत को शॉट सिलेक्शन के मामले में बहुत सोच-समझकर फैसला लेना होगा। गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा नीलामी में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन उनका प्रदर्शन अब तक उस कीमत के अनुरूप नहीं रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई