भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएएसफ ने नाकाम की मवेशियों की तस्करी
भारत से सटी बांग्लादेश की सीमा पर आए दिन तस्करी से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। अब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार मवेशियों की तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है। बताया गया है कि बांग्लादेश के कुछ नागरिकों द्वारा मवेशियों की तस्करी की जा रही थी।पश्चिम बंगाल के बरहामपुर सेक्टर में मधुबाना सीमा चौकी पर 146वीं बटालियन के जवानों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जवानों ने रविवार तड़के मौके पर पांच-छह लोगों को संदिग्ध हरकतें करते देखा। वे मवेशियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के बिना बाड़ वाले क्षेत्र को पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
जब बीएसएफ ने चेतावनी दी तो तस्करों ने हाथ में धारदार हथियार लेकर जवानों को धमकाया। जब एक जवान ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो बदमाशों ने जवान को घेर लिया। इसके बाद जवान पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बयान में कहा गया है कि जवान ने आत्मरक्षा में दो राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद बदमाश अंधेरे और खेतों में ऊंची फसलों का फायदा उठाकर वापस बांग्लादेश की ओर भाग गए। बीएसएफ ने मौके से दो मवेशियों और धारदार हथियारों को बरामद किया है। अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी में किसी भी बदमाश के घायल होने की सूचना नहीं है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे, भारत की छवि खराब कर रहे: गिरिराज सिंह का आरोप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल