डबल एविक्शन से हिला बिग बॉस हाउस, नगमा-नतालिया हुईं बाहर
मुंबई: ‘बिग बॉस 19’ में वीकएंड का वार एपिसोड फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। इंफ्लुएंसर नगमा मिराजकर और पोलिश एक्ट्रेस नतालिया शो से एलीमिनेट हो चुके हैं। नतालिया के जाने पर मृदुल तिवारी और नगमा के जाने से आवेज दरबार दुखी नजर आए, इन सबकी आपस में अच्छी बॉन्डिंग थी। यह जानकारी काफी दिन से सामने आ रही थी नगमा और नतालिया शो से बाहर होंगी लेकिन ऑफिशियली चैनल की तरफ से यह बात अब कंफर्म हुई है।
नतालिया के लिए समस्या बनीं भाषा
नतालिया विदेशी एक्ट्रेस हैं तो उन्हें हिंदी अच्छे से नहीं आती है। ऐसे में ‘बिग बॉस 19’ में उनकी दूसरे प्रतियोगियों से बातचीत करने में दिक्कत होती थी। इस वजह से वह शो में अपना पूरा योगदान नहीं दे पा रही थीं। इतना जरूर है कि एक प्रतियोगी मृदुल तिवारी के साथ उनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों ने साथ में डांस किया था। दोनों की बातचीत भी सोशल मीडिया यूजर्स और ‘बिग बॉस’ की ऑडियंस को पसंद आती थी।
नगमा के जाने से दुखी हुए आवेज दरबार
इंफ्लुएंसर नगमा मिराजकर ‘बिग बाॅस 19’ में ऑडियंस कम नजर आईं, ऐसा लगा कि वह शो में रुचि ही नहीं रखती है। बस एक दूसरे प्रतियोगी आवेज दरबार के साथ उनका रिश्ता जरूर चर्चा में रहा। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। आवेज ने शो ही में नगमा को प्रपोज कर दिया था। शो से नगमा का जाना आवेज को काफी अखरा है।
क्या है इस बार 'बिग बॉस 19' का कॉन्सेप्ट
‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट इस बार काफी हटकर है। यह पॉलिटिक्स से इंस्पायर है। जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं।
पीएम मोदी का बड़ा बयान: भारत 21वीं सदी के सबसे अहम फैसलों में से एक लेने की ओर बढ़ रहा है
‘जन नायकन’ लीक केस में बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा फेज-2 में बवाल: कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी, गाड़ियों में आगजनी, भारी पुलिस बल तैनात
CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक संपन्न: बारिश से खराब फसलों पर मिलेगा मुआवजा, कई प्रस्तावों को मंजूरी
इंडियन पॉइंट न्यूक्लियर प्लांट पर गंभीर आरोप: 60 साल तक हडसन नदी में रेडियोधर्मी पानी छोड़ने का दावा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “74 वर्ष बाद” पुस्तक का किया विमोचन
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने उमड़े सितारे, नम आंखों से विदाई
पदयात्रा के दौरान बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत, कई घायल