“कार्तिक-अनन्या की अगली फिल्म में बड़ी लेजेंड हेरोइनों की एंट्री, फैंस हैंरान”
बॉलीवुड | आने वाले महीने में कुछ कमाल की फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, इनमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का भी नाम शामिल है. इस फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया है. ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर दस्तक देने वााली है और अब फिल्म जुड़ी एक कमाल की अपडेट भी सामने आई है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. फिल्म में दो शानदार कैमियो होने वाले हैं |
समीर विद्वंस की डायरेक्शन में बनी ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ जाएगी. फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसमें और स्टार पावर ऐड हुए हैं, जिनका नाम सुनकर लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. जानकारी के मुताबिक, फिल्म में रानी मुखर्जी और काजोल कैमियो में नजर आएंगी. लंबे वक्त के बाद दोनों एक्ट्रेस को एक फ्रेम में देखना काफी शानदार एक्सपीरियंस होने वाला है |
कहानी के लिए होगा जरूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक्ट्रेस के किरदार फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होंगे. हालांकि, फिल्म में दोनों एक्ट्रेस का कैमियो मेकर्स का एक गजब का मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है. साथ ही दर्शकों ने कार्तिक और अनन्या की जोड़ी को भी पर्दे पर पसंद किया है. फिल्म के टीजर में ही कहानी काफी कमाल की लग रही है, जिसमें रोमांस के साथ ही साथ कॉमेडी और कई इमोशन का तड़का लगने वाला है |
बदली है रिलीज की डेट
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की बात करें, तो ये फिल्म पहले नए साल के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी डेट बदलकर 25 दिसंबर कर दिया गया. इस फिल्म से पहले कार्तिक और अनन्या साथ में फिल्म पति पत्नी और वो में दिखे थे. 6 साल बाद ये जोड़ी फिर से साथ आ रही है. दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी प्यार भी दिया था और अब इसमें काजोल और रानी मुखर्जी का नाम जुड़ने की वजह से फिल्म की स्टार पावर और बढ़ गई है |
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन